कीड़ेमार दवाओं की डीलरशिप देने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, सिक्योरिटी के नाम पर जमा करवाए थे पैसे

पंजाबी बाग जगराओं के अवतार सिंह ने ओमैक्स फ्लैट्स में रहने वाले जगदेव सिंह के बेटे जसकमलजोत सिंह पर कीड़े मार दवाओं की डीलरशिप के लिए 25 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसने इकरार करने के बाद पैसे नहीं लौटाए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 01:59 PM (IST)
कीड़ेमार दवाओं की डीलरशिप देने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, सिक्योरिटी के नाम पर जमा करवाए थे पैसे
जगराओं के अवतार सिंह के साथ 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। सांकेतिक फोटो

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। कीड़ेमार दवाओं की डीलरशिप देने के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने इकरारनामा करने के बाद पैसे वापस नहीं किए। ठग के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

सब इंस्पेक्टर रजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बसियां के अवतार सिंह, वर्तमान पता पंजाबी बाग जगराओं, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गार्डन कॉलोनी गुरुहरसहाय रोड, श्री मुक्तसर साहिब का जगदेव सिंह वर्तमान में ओमेक्स फ्लैट्स पक्खोवाल रोड (लुधियाना) पर रहता है। उसके लड़के जसकमलजोत सिंह ने कीड़े मार दवाओं की डीलरशिप के लिए बतौर सिक्योरिटी 25 लाख रुपये लिए थे। उसने  इकरार किया था कि अगर कंपनी सपोर्ट नहीं करती तो बतौर सिक्योरिटी लिए 25 लाख रुपये ब्याज समेत वापस कर दिए जाएंगे। जसकमलजोत सिंह का काम ना चलने के बावजूद इकरारनामे के अनुसार जगदेव सिंह ने उनके पैसे वापस नहीं किए। इस शिकायत की पड़ताल डीएसपी डी ने की। जांच के बाद जगदेव सिंह के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक गिरफ्तार

जगराओं। थाना सिटी की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है।  सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के लिए कमल चौक में मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव झोरड़ा का गुरदीप सिंह मोटरसाइकिल चोरी करने का आदी है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। वह बिना नंबर की स्प्लेंडर पर सवार होकर रायकोट साइड से जगराओं आ रहा है। उसकी मोटरसाइकिल चोरी की है। इसके बाद उसे 5 नंबर चुंगी के नजदीक नाकाबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मोटरसाइकिल चोरी की ही निकली। स्प्लेंडर बिना नंबरी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपित ने माना की यह मोटरसाइकिल उसने मलेरकोटला में एक कंबाइन फैक्ट्री के बाहर से चुराया था। उन्होंने कहा कि इसका पुलिस रिमांड हासिल करके और पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी