फिरोजपुर में बंदूक दिखा लुधियाना के व्यापारी से 4.50 लाख की लूट, रास्ते में छीना कैश से भरा सूटकेस

व्यापारी किशोर कुमार पुत्र कर्मचंद ने बताया कि वह लुधियाना से फिरोजपुर में टयर व्यापारियों से कैश एकत्रित करने आए थे। जब वह ऑटो से वापस लुधियाना जा रहे थे तो नकाबपोश तीन युवको ने बंदूक की नोंक पर उसका रुपये से भरा सूटकेस छीन लिया और फरार हो गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 05:59 PM (IST)
फिरोजपुर में बंदूक दिखा लुधियाना के व्यापारी से 4.50 लाख की लूट, रास्ते में छीना कैश से भरा सूटकेस
फिरोजपुर में लुधियाना के व्यापारी को लुटेरों ने रास्ते में लूट लिया है। सांकेतिक चित्र।

संवाद सूत्र, फिरोजपुर। अज्ञात लूटेरो ने बंदूक दिखाकर लुधियाना से पेमेंट कलेक्ट करने आए एक व्यापारी से 4.50 लाख रुपये कैश छीन लिया और फरार हो गए। घटना का पता चलते ही डीएसपी सतविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के साथ-साथ आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

व्यापारी किशोर कुमार पुत्र कर्मचंद ने बताया कि वह लुधियाना से फिरोजपुर में टयर व्यापारियों से कैश एकत्रित करने आए थे। जब वह ऑटो से वापस लुधियाना जा रहे थे तो नकाबपोश तीन युवको ने बंदूक की नोंक पर उसका रुपये से भरा सूटकेस छीन लिया और फरार हो गए। घटना की जांच करने थाना कैंट व सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की घटना को लेकर पड़ताल जारी है। डीएसपी सतविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्षेत्र में बढ़ रही बंदूक की नोंक पर लूट की वारदातें

बेशक पुलिस सुरक्षा के लाख दावे कर रही हो, लेकिन क्षेत्र में बंदूक की नोंक पर एक सप्ताह में दर्जन से ज्यादा लूट की वारदाते हो चुकी है। सिटी के इच्छेवाला रोड़ पर बंदूक दिखाकर बाइक स्वारो ने दुकानदार से सुबह रूपयो की लूट की। छावनी के सारागढ़ी रोड़ पर दिनदिहाड़े सहायक पोस्ट मास्टर पर गोलियो से हमला हुआ। गांव झोक हरिहर में एक पैट्रोल पंप से करीब 30 हजार की नकदी लूटी गई।

यह भी पढ़ें - अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, बरनाला में गले में सुआ मारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या

chat bot
आपका साथी