Rain in Ludhiana: भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा; उपकार नगर व कुंदन पुरी में डटे निगम कमिश्नर

उपकार नगर एवं कुंदन पुरी में बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत डिस्पोजल बनाने का काम चल रहा था। इसके चलते ही खुदाई की गई थी। खुदाई के कारण आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। ऐसे में दरिया का पानी आसपास बनाए गड्ढों में भर गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 01:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:33 PM (IST)
Rain in Ludhiana: भारी बारिश से बुड्ढा दरिया के किनारे टूटने का खतरा; उपकार नगर व कुंदन पुरी में डटे निगम कमिश्नर
उपकार नगर एवं कुुंदन पुरी के पास दरिया के किनारे टूटने से बचाने के लिए बोरियां लगाई गई हैं। जागरण

जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर में मंगलवार की सुबह से ही शहर में लगातार हो रही बारिश खतरे का सबब बन गई है। शहर के बीचोंबीच से गुजर रहा बुड्ढा दरिया भी पूरी तरह से लबालब होकर बह रहा है। उपकार नगर एवं कुुंदन पुरी के पास दरिया के किनारे टूटने के कागार पर पहुंचे तो निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कमजोर प्वाइंट के आसपास रेत की बोरियां लगा दी हैं। फिलहाल, खतरा टल गया है। बावजूद इसके, निगम आयुक्त प्रदीप सभ्रवाल अपनी टीम के साथ सुबह से ही बुड्डा दरिया की मानिटरिंग कर रहे हैं।

निगम कमिश्नर ने दरेसी में बने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का लिया जायजा 

आयुक्त ने ताजपुर रोड में सेंट्रल जेल के पास, माधोपुरी, शिवपुरी, कुंदन पुरी एवं हैबोवाल में स्थित संवेदनशील प्वाइंट की जांच की और एतिहातन वहां पर रेत की बोरियों का स्टॉक करा दिया ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल बोरियों का उपयोग हो सके। आयुक्त ने दरेसी में बने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। कमिश्नर ने निगम की पूरी मशीनरी को निर्देश दिए हैं कि वे शहर की स्थिति का लगातार आंकलन करके जरूरत पड़ने पर उपयुक्त कदम उठाएं।

घंटाघर में फंसे ट्रक व ट्राली  

उपकार नगर एवं कुंदन पुरी में बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत डिस्पोजल बनाने का काम चल रहा था। इसके चलते ही खुदाई की गई थी। खुदाई के कारण आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। ऐसे में दरिया का पानी आसपास बनाए गड्ढों में भर गया। निगम की टीम ने रेत की बोरियां लगा कर पानी के बहाव को रोका। अन्यथा दरिया का पानी इलाके में घुस सकता था। इसके अलावा घंटाघर में सीवरेज का निर्माण कार्य होने के कारण वहां बने गड्ढों में एक ट्रक एवं ट्राली फंस गए। शहर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें - Punjab: पटियाला में आफत की बारिश, घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

chat bot
आपका साथी