लुधियाना भाजयुमो प्रधान कुशाग्र बोले- कांग्रेस नेताओं को बचा रही पुलिस, बयान दर्ज करने के बाद भी नहीं दर्ज कर रही पर्चा

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा कि पुलिस उन्हें भरोसा दिया था कि मंगलवार तक पर्चा दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में पर्चा दर्ज करना पड़ेगा इसके लिए भाजपा हर संभव संघर्ष करेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:39 AM (IST)
लुधियाना भाजयुमो प्रधान कुशाग्र बोले- कांग्रेस नेताओं को बचा रही पुलिस, बयान दर्ज करने के बाद भी नहीं दर्ज कर रही पर्चा
लुधियाना में कांग्रेस व भाजपा में हुई झड़प। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के घंटाघर में भारतीय जनता पार्टी व यूथ कांग्रेस के बीच हुई झड़प में पुलिस ने दोनों पक्षों के अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया। पुलिस ने यह तर्क दिया कि किसी भी पीड़ित ने इस संबंध में बयान नहीं दिए इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया। सोमवार देर शाम भाजपा नेता नवीन सैनी ने पुलिस को जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों पर हमला करने के संबंध में बयान दिया लेकिन पुलिस ने पूरा दिन बीत जाने के बाद भी पर्चा दर्ज नहीं किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने साफ कर दिया कि पुलिस शिकायत के बावजूद पर्चा में नाम नहीं जोड़ रही है। जिससे साफ है कि पुलिस यूथ कांग्रेस के नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में जल्दी ही संघर्ष शुरू करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा कि पुलिस उन्हें भरोसा दिया था कि मंगलवार तक पर्चा दर्ज कर लिया जाएगा। अगर पर्चा दर्ज नहीं किया गया तो भाजपा के पास संघर्ष का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में पर्चा दर्ज करना पड़ेगा इसके लिए भाजपा हर संभव संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले शिकायत न होने की बात कर रही थी पर अब उनको शिकायत भी दे दी है। उधर थाना डिवीजन नंबर एक के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई चल रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में सीपी साहब की सख्ती बेकार, आदेश हो रहे दरकिनार, शाम होते ही खुले में झलक रहे जाम

यह भी पढ़ें-  Honey Trap: वीडियो काल में चेहरा ढक लेती थी पाकिस्तानी युवती, फेसबुक पर लगी थी पंजाबी लड़की की फोटो

यह भी पढ़ें-  लुधियाना सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कोविड टेस्टिंग सेंटर के साथ बना दिया डेंगू वार्ड, संक्रमण का खतरा बढ़ा

chat bot
आपका साथी