एटूजेड काे लेकर भाजपा का मेयर संधू पर निशाना-निगम काे राजनीतिक आकाओं की प्राइवेट कंपनी बना दिया

भाजपा ने एटूजेड मामले में मेयर पर निशाना साधा है। लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुसार आल पार्टी के पार्षदों से चर्चा करने की जहमत उठाने की जगह वह अपनी किचन कैबिनेट के दिशा निर्देशानुसार अपने अधिकारों व अपनी सरकार के दवाब का गलत इस्तेमाल किया हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 10:32 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 10:32 AM (IST)
एटूजेड काे लेकर भाजपा का मेयर संधू पर निशाना-निगम काे राजनीतिक आकाओं की प्राइवेट कंपनी बना दिया
घंटाघर स्थित भाजपा मुख्यालय में जिला BJP प्रधान पुष्पिंदर सिंघल व अन्य। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। घंटाघर स्थित भाजपा मुख्यालय में जिला BJP प्रधान पुष्पिंदर सिंघल के नेतृत्त्व में  एटूजेड कंपनी प्रकरण व शहर में कूड़ा कलेक्शन की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा महासचिव राम गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल व नेता भाजपा पार्षद दल सुनीता शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुईं।

इस अवसर पर पार्षद दल से चर्चा करते हुए  सिंघल ने कहा लगता है मेयर बलकार सिंह ने नगर निगम को अपने चंद चहेतों व राजनीतिक आकाओं की प्राइवेट कंपनी बना दिया है जो निज़ी स्वार्थों के लिए नगर निगम की संसाधनों को लूटने व व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुले हुए हैं। सिंघल ने कहा 2011 से शहर से कूड़ा कलेक्शन कर रही ए टू  जेड कंपनी ने डेढ़ महीना पहले नगर निगम के घटिया भुगतान के कारण काम छोड़ने का नोटिस देती है और मेयर बलकार सिंह कुंभकर्णी नींद में सोए रहते हैं।

आल पार्टी के पार्षदों से चर्चा करने की मांग

लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुसार आल पार्टी के पार्षदों से चर्चा करने की जहमत उठाने की जगह वह अपनी किचन कैबिनेट के दिशा निर्देशानुसार अपने अधिकारों व अपनी सरकार के दवाब का गलत इस्तेमाल करते हुए बिना किसी पारदर्शिता के अपनी मर्ज़ी से चहेती कंपनी को शहर हवाले करने जा रहे हैं। सिंघल ने कहा जब डेढ़ महीना पहले एटूजेड ने नोटिस दे दिया था तो तुरंत नया टेंडर क्यों नहीं किया गया या एटूजेड को अगले इंतजाम होने तक कुछ माह ओर रुकने क्यों नहीं कहा गया जबकि आने वाले कुछ दिनों में शहर की स्वच्छता रैकिंग भी  होने वाल है।

पुष्पिंदर सिंघल ने सदन की बैठक बुलाने की मांग की

उन्होंने ने मेयर  से पूछा 10 साल से काम कर रही इस कंपनी का  25 साल का कांट्रेक्ट है तो क्या इसे षड्यंत्र से भगाया जा रहा है ताकि सरकार के अंतिम वर्ष में कांग्रेसी हुक्मरान इस काम का ठेका अपने को दिलवा सके। पुष्पिंदर सिंघल ने मेयर को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तुरंत निगम सदन की बैठक बुलाएं ओर आल पार्टी मीटिंग में सभी तथ्य रखें कि किन शर्तों के आधार पर नई कंपनी को काम दिया जा रहा है वह क्या चार्ज करेगी जबकि ए टू जेड 325 रुपये मीट्रिक टन ले रही थी। 

मेयर ने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया

सिंगल ने कहा कि अगर मेयर ने अपनी सरकार व अधिकारों का गलत इस्तेमाल करके जनता के पैसे की बंदरबांट की तो मेयर का हर जगह घेराव खोला जाएगा और आने वाले दिनों में भाजपा सिटी बस, टाटा स्ट्रीट लाइट, बुड्डा नाला प्रोजेक्ट ओर स्मार्ट सिटी के तहत  कई प्रोजेक्टों में केंद्र व पंजाब के पैसे की बर्बादी व भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा भी जनता के सामने रखने वाली है। इस अवसर पर पार्षद  मनिंदर घुम्मण, सोनिया शर्मा, प्रभजोत कोर, ओम प्रकाश रतड़ा, चौधरी यशपाल, लाला सुरिंदर अटवाल, पार्षद पति व पूर्व पार्षद इंदर अग्रवाल, पार्षद पति रोहित सिक्का आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी