बंगाल हिंसा के विरोध में लुधियाना भाजपा का 200 स्थानों पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा का कार्यकर्ता न डरता है, न झुकता है

लुधियाना भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर सूबे के अलग-अलग इलाकों में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों के घरों दुकानों पर हमला किया है। 400 -500 लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम जाकर अपनी जान बचाई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:49 PM (IST)
बंगाल हिंसा के विरोध में लुधियाना भाजपा का 200 स्थानों पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा का कार्यकर्ता न डरता है, न झुकता है
लुधियाना में बंगाल हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना ने बंगाल में पार्टी वर्कर्स पर हो रहे हमलों और हिंसा के विरोध में 95 वार्डों में 200 स्थानों पर धरना प्रदर्शन करके विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की चुनावी दंगल भले ही खत्म हो गया हो लेकिन राजनीतिक लड़ाई जारी है। चुनाव के नतीजों के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर सूबे के अलग-अलग इलाकों में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों के घरों, दुकानों पर हमला किया है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या भी की गई है। बंगाल में खूनी खेल  इस कदर बढ़ गया कि 400 -500 लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम जाकर अपनी जान बचाई।   

सिंगल ने कहा की यह दंगे सुयोजित थे। उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस ने 1984 में दिल्ली में कत्ले आम करवाया था। उसी तरह से बंगाल मे भी ये दंगे करवाए गए। इसके पीछे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा हाथ है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता न डरता है और न ही झुकता है। उन्होंने बंगाल में हुए चुनाव में 3 सीटों से 76 तक पहुंचने पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को 38.09 फीसद मत मिले हैं जो कि भाजपा की बहुत बड़ी जीत है।

इस मौके पर भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीन बंसल, कोष्याध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल,प्रवक्ता विशाल गुलाटी, महिला मोर्चा की प्रधान मनींदर कौर घुम्मन, सभी मोर्चों के प्रधानों के साथ साथ मंडलों के प्रधान व सभी प्रमुख भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। 

chat bot
आपका साथी