Pandit Deendayal Upadhyay: लुधियाना भाजपा ने संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया

Pandit Deendayal Upadhyay भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में समिति केंद्र में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया। पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आरएसएस को अपने जीवन की भावी दिशा के लिए चुना था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:45 PM (IST)
Pandit Deendayal Upadhyay: लुधियाना भाजपा ने संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया
भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Pandit Deendayal Upadhyay: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में समिति केंद्र में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया, जिसमें वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, पंजाब के प्रवक्ता अनिल सरीन व वरिष्ठ नेता अशोक लूम्बा विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को अपने जीवन की भावी दिशा के लिए चुना था।

1937 में वह संघ से तब जुड़े, जब वह कानपुर में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। उस दौर में कानपुर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट आंदोलनों का गढ़ माना जाता था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मानववाद का विचार देकर देश को एक रास्ता दिखाया। भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरजन कालिया ने कहा की पंडित दीनदयाल ने जिस तरह से देश के लोगों को एकजुट करने का काम किया वह कोई युग पुरुष ही कर सकता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा के महामंत्री कांतेन्दु शर्मा व राम गुप्ता ने बताया की लुधियाना भाजपा के 24 मंडलों में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल का जन्मदिन मनाया गया।

ये रहे माैजूद

इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, राजेश्वरी गोसाई, यशपाल जनोत्रा, महेश शर्मा, अश्वनी बहल, जिला सचिव कैलाश चौधरी, पंकज जैन, नवल जैन, सुमन वर्मा, लकी चोपड़ा, महिला मोर्चा की प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन, एस सी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू, भाजपा पंजाब किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुमन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, भाजपा के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य बिक्रम सिंह सिद्धू, अरुणेश मिश्रा, रमेश शर्मा, राजीव कतना, डॉ.डी.पी खोसला, संतोष विज, किरण शर्मा, सोनिया शर्मा, हरमनदीप कौर, सीमा शर्मा, मनिंदर कौर, संतोष अरोड़ा, संतोष कुमारी, मंडल प्रधान संदीप वधवा, राकेश जग्गी, अजिंदर सिंह, अभिषेक सिंगल, परवीन कुमार, वीनू कुमार, एडवोकेट के.जी शर्मा, सतनाम सिंह, विनीत पाल मोंगा आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया व पुष्प भेंट किए।

यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: लुधियाना में 11 जगहों पर रहेगा चक्का जाम, निजी शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद; इन रास्ताें पर जानें से करें गुरेज

chat bot
आपका साथी