लुधियाना भाजपा ने मनाई संत कबीर जयंती, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने की कार्यक्रम में शिरकत

जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि संत कबीर दास मध्यकाल के महान कवि थे। प्रति वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 24 जून को है। भक्ति काल में कबीरदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:45 PM (IST)
लुधियाना भाजपा ने मनाई संत कबीर जयंती, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने की कार्यक्रम में शिरकत
लुधियाना भाजपा ने संत कबीर दास जयंती पर जवाहर नगर कैंप व प्रेम नगर में कार्यक्रम करवाए गए। जागरण

जासं, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के कई मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में वीरवार को संत कबीर दास जी की जयंती मनाई गई। इसे लेकर जवाहर नगर कैंप व प्रेम नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल विशेष तौर से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास मध्यकाल के महान कवि थे। प्रति वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 24 जून को है। माना जाता है कि संवत 1455 की इस पूर्णिमा को उनका जन्म हुआ था। भक्ति काल के उस दौर में कबीरदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया था।

उन्होंने कहा कि कबीरपंथी इन्हें एक अलौकिक अवतारी पुरुष मानते हैं। कबीर उनके आराध्य हैं। माना जाता है कि कबीर दास जी का जन्म सन् 1398 ईसवी के आसपास लहरतारा ताल, काशी के समक्ष हुआ था। उनके जन्म के विषय में भी अलग-अलग मत हैं।

इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, एससी मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह, बिक्रम सिधु, कमलजीत सोई, रवी बाली, विशाल गुलाटी, डॉ. परमजीत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, महामंत्री राजन गिल, बलविंदर सिंह गरचा, दलवीर नंदा, गुरप्रीत सिंह राजू, राजीव बेरी, पंकज शारदा, बंसी लाल सांखला, मनोज चौहान, विक्की सहोता, ललित चौहान, अभी मिश्रा, राज कुमार खैरा, जीत राम, सुभाष गांधी, राजन शर्मा, अश्वनी मरवाहा, अमन शर्मा, विजय चौहान, भाजपा एससी के संजय खटक, भाजपा किदवई नगर मंडल महामंत्री विशेष तौर पर हाजिर हुए।

chat bot
आपका साथी