जगराओं में रवनीत सिंह बिट्टू ने निकाला रोड शो, भाजपा और शिअद पर साधा निशाना

कांग्रेसी उम्मीदवार एवं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जगराओं हलके में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग रोड शो में मौजूद रहे।

By Edited By: Publish:Thu, 16 May 2019 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 05:13 PM (IST)
जगराओं में रवनीत सिंह बिट्टू ने निकाला रोड शो, भाजपा और शिअद पर साधा निशाना
जगराओं में रवनीत सिंह बिट्टू ने निकाला रोड शो, भाजपा और शिअद पर साधा निशाना

जेएनएन, लुधियाना। कांग्रेसी उम्मीदवार एवं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जगराओं हलके में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगराओं के लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील की और बिट्टू के हक में जमकर नारेबाजी की। रोड शो जगराओं के फाइव रिवर होटल के नजदीक से शुरू हुआ। उसके बाद रोड शो पहलवान दा ढाबा, मल्लकपुर चौक, मेन चौक जगरांव, रानी झांसी चौक, मदन मार्केट, नेहरू मार्केट, पुरानी दाना मंडी, रेलवे लिंक रोड सहित अन्य स्थानों से होता हुआ कुष्ठ आश्रम के पास पहुंच कर समाप्त हुआ।

लोगों को संबोधित करते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से जनता दुखी है। जनता ने उसे बदलने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों और व्यापारियों के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि न्याय स्कीम के तहत सभी वर्गों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। उन्होंने शिअद पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली शिअद सरकार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और गोली कांड हुआ। जिससे हर वर्ग के लोग काफी आहत हुए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस ने भी लोगों को गुमराह कर हमेशा वोट ली है और उनके खुद के हलकों की हालत दयनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेसी की सरकार आते ही वह जीतने के बाद जिला लुधियाना में विकास की झड़ी लगा देंगे। सीनियर कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह दाखा, जिला कांग्रेस देहाती प्रधान सोनी गालिब, पुरुषोत्तम खलिफा, रविंदर सभ्रवाल, जगजीत काऊंके, मोहित जैन, अमरनाथ कल्याण, परमिंदर हैप्पी, केतन जैन, काका गरेवाल, विक्रम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी