भारतीय व्यापार मंडल ने कैबिनेट मंत्री आशू को बताई समस्याएं

भारतीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे श्याम आहुजा एवं जिला प्रधान विनोद भारती के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु से मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:00 PM (IST)
भारतीय व्यापार मंडल ने कैबिनेट मंत्री आशू को बताई समस्याएं
भारतीय व्यापार मंडल ने कैबिनेट मंत्री आशू को बताई समस्याएं

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे श्याम आहुजा एवं जिला प्रधान विनोद भारती के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु से मिला। इस दौरान उनके समक्ष व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री को पंजाब के व्यापारियों की समस्याओं और उनके हल के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें व्यापारियों ने ओटीएस स्कीम की तिथि बढ़ाने, बिजली दरों को कम करने, प्रोफेशनल टैक्स को लंबित करने, विभिन्न तरह के टैक्स से राहत दिए जाने और कानून व्यवस्था को बाजारों में कढ़ाई से लागू करने की मांग की। कारोबारियों ने कहा कि इस समय कोविड के चलते पहले ही कारोबार चौपट है और कई दिनों तक रहे बंद से आर्थिक रूप से रूप से भी बाजार कमजोर हो गए हैं। ऐसे में सरकार को विभिन्न राहतें देने पर विचार करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि सरकार व्यापारी हितों के लिए काम कर रही है और उन्होंने शीघ्र टीम के साथ चंडीगढ़ में बैठक कर अहम फैसले लेने का भी विश्वास दिलाया। इस दौरान धर्मवीर गोयल, अशोक सूद, जोगिदर पाल, चमन लाल, शिव कुमार, सतीश शुक्ला, पंकज भारती, सिमरनजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी