खूब उड़ा गुलाल, होली के गीतों पर झूमी क्लब मेंबर्स

रंगों के त्यौहार होली को लेकर शहर में जश्न शुरू हो गया है। हर तरफ रंग बिरेंगे रंग ही नजर आ रहे हैं। रंगों के उत्सव को हर कोई जोश और उत्साह के साथ मना रहा है। वीरवार को आस्था लेडिज क्लब की मेंबर्स ने भी उमंग और उत्साह के साथ होली मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Mar 2018 03:27 PM (IST) Updated:Thu, 01 Mar 2018 03:27 PM (IST)
खूब उड़ा गुलाल, होली के गीतों पर झूमी क्लब मेंबर्स
खूब उड़ा गुलाल, होली के गीतों पर झूमी क्लब मेंबर्स

जागरण संवाददाता, लुधियाना : रंगों के त्यौहार होली को लेकर शहर में जश्न शुरू हो गया है। हर तरफ रंग बिरेंगे रंग ही नजर आ रहे हैं। रंगों के उत्सव को हर कोई जोश और उत्साह के साथ मना रहा है। वीरवार को आस्था लेडिज क्लब की मेंबर्स ने भी उमंग और उत्साह के साथ होली मनाई गई।

होली मिलन समारोह में आस्था लेडिज क्लब की मेंबर्स ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगा कर मोहब्बत और प्यार का पैगाम दिया। यहीं नहीं, इस मौके पर क्लब मेंबर्स होली के गीतों पर भी खूब थिरकी। मेंबर्स ने अंग से अंग लगाना सजन जी, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, होली आई-होली आई देखो होली आई रे, होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, होली रे होली, रंगों की डोली, आई तेरे घर मस्तों की डोली, होली खेले रघुवीरा, आज ना छोड़ेंगे हमजोली, खेलेंगे हम होली सहित रंग बरसे.जैसे होली के प्रसिद्ध गीतों पर थिरकते हुए होली मिलन समारोह को और रंगीन बना दिया। होली समारोह दो घटे तक चला। इस दौरान कई फन एक्टिविटी भी हुई।

chat bot
आपका साथी