उद्योग जगत ने अशोक ओसवाल को दी भावभीनी श्रद्वांजलि

देश के प्रमुख कारपोरेट घरानों में शामिल उद्योगपति वर्धमान पॉलिटेक्स के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर स्वर्गीय अशोक ओसवाल को उद्योग जगत की ओर से शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 05:00 AM (IST)
उद्योग जगत ने अशोक ओसवाल को दी भावभीनी श्रद्वांजलि
उद्योग जगत ने अशोक ओसवाल को दी भावभीनी श्रद्वांजलि

जागरण संवाददाता, लुधियाना : देश के प्रमुख कारपोरेट घरानों में शामिल उद्योगपति वर्धमान पॉलिटेक्स के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर स्वर्गीय अशोक ओसवाल को उद्योग जगत की ओर से शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा ग्रैंड में हुई। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों में धर्मपत्नी मंजू ओसवाल, बेटा आदिश ओसवाल, अभिनव ओसवाल, उनकी पुत्रवधुएं राखी ओसवाल, प्रिया ओसवाल, पुत्री अंकिता ओसवाल के अलावा उद्योग जगत की हस्तियां, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रद्धांजलि समारोह में जैन संस्थाओं के प्रमुख सिकंदर लाल जैन ने कहा कि स्व अशोक ओसवाल ने उद्योग जगत में खूब नाम कमाया और लुधियाना का नाम भी विश्व विख्यात किया। वह एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ एक अच्छे मिलनसार व्यक्ति थे। व्यवसाय के साथ समाज के हितों के लिए काम करने में वे सदा अग्रसर रहते थे। जैन समाज के उत्थान के लिए भी उन्होंने कई अहम कार्य किए। इसमें चौड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर में मूर्ती स्थापना, आदिनाथ जैन मंदिर सिविल लाइन में अपनी माता स्व.बनारसी देवी याद में बनारसी देवी हाल की स्थापना की और कई जैन समाज कार्यक्रम में अग्रसर होकर नेतृत्व किया। वह सिविल लाइंस स्थित विजय वल्लभ डायगनोस्टिक सेंटर के प्रमुख थे और शहर की विभिन्न शिक्षण कमेटियों के सदस्य भी रहे। उनके बड़े भाई वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल ने आश्वासन दिया कि वह सब उनके परिवार के साथ हैं और मिलकर हर कार्य पूर्ण करेंगे। श्रद्धांजलि समारोह में वर्धमान टैक्सटाइल के एमडी डीएल शर्मा, नाहर ग्रुप के कमल ओसवाल, दमन ओसवाल, संदीप जैन, विजय डायग्नोस्टिक सेंटर के सुरेश पाटनी, आत्मनंद जैन महासभा के कश्मीरी लाल, पीयूष कुमार, दयानंद मेडिकल कॉलेज के सचिव प्रेम गुप्ता, जनपथ एस्टेट के महेश गोयल, महिंदर गोयल, सेंट्रा ग्रीन के राजीव भल्ला, विशाल टावर के संजय महेंद्रू, पिंकी मल्होत्रा, क्रिमिका समूह से अजय बैक्टर, फार्चून टीएमटी के दीप बांसल, किंट्टी ग्रुप से रमेश मागो, हॉलमार्क से डॉ.राजन सतीजा, नीरज सतीजा, टैक्सेशन बार एसो के पूर्व अध्यक्ष अशोक जुनेजा, किंग एक्सपोर्ट सुशील गोयल सहित धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी