लुधियाना में बाला जी आश्रम की खिड़की की जाली तोड़ भागा किशोर

11 अप्रैल को रेलवे विभाग ने स्टेशन से महिंदर टिंडू नाम के 13 वर्षीय किशोर को आश्रम में भर्ती कराया था। मगर 12-13 अप्रैल की रात वह आश्रम की खिड़की पर लगी जाली को तोड़कर फरार हो गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:18 PM (IST)
लुधियाना में बाला जी आश्रम की खिड़की की जाली तोड़ भागा किशोर
पखोवाल रोड के ललतों कलां स्थित बाला जी आश्रम से एक किशोर खिड़की तोड़कर भाग गया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। पखोवाल रोड के ललतों कलां स्थित बाला जी आश्रम में रखा गया किशोर कमरे की खिड़की की जाली तोड़ कर भाग खड़ा गया। आश्रम के कर्मचारियों ने हरसंभव स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। जब कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे अगवा करके बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। 

एएसआइ ओम प्रकाश ने बताया कि यह केस सिविल लाइंस के राजिंदर नगर फेस-1 निवासी सुनीता नैय्यर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि वो बाला जी आश्रम व निखिल विद्यालय में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात हैं। 11 अप्रैल को रेलवे विभाग ने स्टेशन से महिंदर टिंडू नाम के 13 वर्षीय किशोर को आश्रम में भर्ती कराया था। मगर 12-13 अप्रैल की रात वह आश्रम की खिड़की पर लगी जाली को तोड़कर फरार हो गया। वह न तो वापस आश्रम में आया और न ही अपने घर पहुंचा। उन्हें आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। 

chat bot
आपका साथी