लुधियाना के दोराहा में हेवनली पैलेस बना कंटेनमेंट जाेन, बीआरएस नगर B Block सहित 17 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन

दोराहा स्थित हेवनली पैलेस में सीनियर सिटीजन रहते हैं। यहां 17 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:09 PM (IST)
लुधियाना के दोराहा में हेवनली पैलेस बना कंटेनमेंट जाेन, बीआरएस नगर B Block सहित 17 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन
लुधियाना के दोराहा में हेवनली पैलेस बना कंटेनमेंट जाेन, बीआरएस नगर B Block सहित 17 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन

लुधियाना, जेएनएन। जिले के कई इलाकों को कोराेना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके कारण प्रशासन को ऐसे इलाकों को कंटेनमेंट जाेन आैर माइक्रो कंटेनजोन बनाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की आेर से शनिवार को 17 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन व एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसमें दोराहा स्थित हेवनली पैलेस को कंटेनमेंट जाेन घोषित किया गया है। यहां 17 लोग कोराेना संक्रमित पाएं गए हैं। हेवनली पैलेस में सीनियर सिटीजन रहते हैं।

इसके अलावा, बीआरएस नगर बी ब्लाक, नेहरू नगर मकान नंबर 19, बसंत एवेन्यू गली नंबर तीन, फ्रेंड्स कालोनी मुंडिया, चंडीगढ़ रोड गली नंबर दो मुंडिया, पुलिस कालोनी सिविल लाइन, राम नगर नजदीक कैलाश चौक, गांव मलकपुरी ब्लाक मानपुर, जोशी नगर (हैबोवाल), 55 बी ब्लाक राजगुरु नगर, विशाल नगर पक्खोवाल रोड, गांव दाद पक्खोवाल रोड, संत एंक्लेव धांधरा रोड दुगरी, लोटस फार्म पक्खोवाल व मॉडल टाउन एक्सटेंशन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सभी नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में पांच-पांच कोरोना संक्रमित पाएं गए हैं। जिले में अब तक 31 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।

जिले में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मामले

बता दें कि लुधियाना में लगातार कोरोना वायरस मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का ग्राफ भी तेजी से ऊपर जा रहा है। शुक्रवार को ही जिले में 315 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6285 तक पहुंच गई है। अब तक 214 मरीजों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी