Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना ने हासिल किया 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, डीसी ने सेहत विभाग की पीठ थपथपाई

Ludhiana Coronavirus Vaccination लुधियाना शहर ने 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया। शनिवार काे सिविल अस्पताल पहुंचे डीसी वरिंदर सिंह ने वैक्सीनेशन स्टाफ को डीसी ने दी बधाई। जिले में वैक्सीनेशन का काम रफ्तार पकड़ रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:07 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना ने हासिल किया 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, डीसी ने सेहत विभाग की पीठ थपथपाई
लुधियाना शहर ने 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना शहर ने 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया। शनिवार काे सिविल अस्पताल पहुंचे डीसी वरिंदर सिंह ने वैक्सीनेशन स्टाफ को डीसी ने दी बधाई। अब शहर में वार्ड वाइज 100 फीसद वैक्सीनेशन के लिए डीसी ने पार्षदों से सहयोग मांगा है। डीसी ने कहा कि सभी अपने-अपने वार्डों में मुहिम चलाएं।

सिविल अस्पताल पहुंचे डीसी वरिंदर शर्मा। (जागरण)

इसके लिए प्रशासन पूरा सहयोग करने काे तैयार है। सेहत विभाग ने 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया था। प्रशासन का कहना है कि अभी जिले में 55 हजार डोज उपलब्ध हैं। इसलिए सभी लाेगाें काे वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। डीसी ने चेताया कि काेराेना की तीसरी लहर इंग्लैंड में आ गई है। इस मौके पर विधायक सुरिंदर डाबर ममता आशु मौजूद रहीं। डीसी ने इसके बाद सिविल अस्पताल में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया।

औद्योगिक नगरी लुधियाना अन्य जिलोंं से आगे

पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में प्रदेश में अन्य जिलोंं से आगे हैं। जिले में 18 साल से ऊपर के लगभग 25 लाख लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है और स्वस्थ विभाग अभी तक लगभग दस लाख लोगों को वैक्सीन दे चुका है। यानी कि 40 फीसद लोगों को पहली डोज मिल चुकी है।

21 जून से बढ़ सकता है आंकड़ा

अभी तक 18 से 44 तक के लोगों के लिए स्टेट अपने स्तर पर वैक्सीन की खरीद कर रहा है। इसी कारण पिछले 15 दिन वैक्सीन की कमी हुई थी, लेकिन अब 21 जून से केंद्र सरकार इस उम्र वर्ग के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि केंद्र डिमांड के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध करवाता है तो डेढ़ माह में पहली डोज का टारगेट पूरा हो सकता है। अभी तक स्टेट की ओर से मिलने वाली वैक्सीन में अकसर बाधा आ रही थी। इसी कारण 18 से 44 उम्र के लोगों की वैक्सीनेशन का आंकड़ा अभी कम है।

chat bot
आपका साथी