लुधियाना के जगराओं में शर्मनाक घटना, 70 वर्षीय वृद्धा से 26 वर्षीय नौजवान ने किया दुष्कर्म; आरोपित फरार
लुधियाना के जगराओं में थाना सिधवांबेट के अधीन एक गांव में बेहद शर्मनाक घटना देखने को सामने आई। जिसमें एक 26 वर्षीय नौजवान ने अपनी दादी की आयु की वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने पर फरार हो गया।
जगराओं, जेएनएन। लुधियाना के जगराओं में थाना सिधवांबेट के अधीन एक गांव में बेहद शर्मनाक घटना देखने को सामने आई। जिसमें एक 26 वर्षीय नौजवान ने अपनी दादी की आयु की वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने पर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर थाना सिधवांबेट में आरोपित के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर ने बताया कि थाना सिधवांबेट के अधीन एक गांव की बुजुर्ग महिला 70 वर्षीय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह उसके पति की मृत्यु 30-35 वर्ष पहले हो चुकी है।
21-22 अप्रैल की रात को वह घर में अकेली थी तो रात 11 बजे के करीब उनके पास ही के गांव का 26 वर्षीय नौजवान उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। मेरे शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने कहा कि इसके संबंध में शर्म के मारे उसने किसी को नहीं बताया था लेकिन जब उसकी शारीरिक पीड़ा बढ़ने लगी तो उसने अपनी पोती को घटना के संबंध में बताया। जिसने उसे अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सिधवांबेट में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें