चोरी के दोषी दो भाइयों को दो-दो साल कैद

--विशाल मेगा मार्ट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे दोनों भाई, मॉल में से किरयाना औ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:35 PM (IST)
चोरी के दोषी दो भाइयों को दो-दो साल कैद
चोरी के दोषी दो भाइयों को दो-दो साल कैद

--विशाल मेगा मार्ट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे दोनों भाई, मॉल में से किरयाना और कपड़े आदि गायब करते थे

संस, लुधियाना। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतीक गुप्ता की अदालत ने फिरोजपुर रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करने वाले दो भाइयों विवेक कुमार व सुरेंद्र कुमार सोनू निवासी गाँव सराभा को चोरी के मामले में दोषी पाते हुए 2 -2 साल कैद की सजा सुनाई है।

पुलिस थाना पीएयू की पुलिस ने 13 जून 2017 को दोषियों के खिलाफ योगेश नय्यर असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त दोनों दोषी उसी मॉल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। एक भाई की ड्यूटी रात को 8 बजे से सुबह 8 बजे होती थी। दूसरे की सुबह 8 से रात 8 बजे तक होती थी। शिकायतकर्ता को अपने दूसरे स्टाफ मेंबरों से सूचना मिली कि मॉल में रखे हुआ किरयाना और कपड़े आदि गायब हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने सभी कर्मचारियों पर निगाह रखनी शुरू कर दी। 12 जून 2017 को रात करीब 8 बजे शिकायतकर्ता ने देखा कि विवेक कुमार बिना बिल कटवाए बैग कैश काउंटर से बाहर निकाल कर ले जा रहा था। उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों भाई एक बैग छोड़कर दूसरा बैग लेकर भाग गए। जब शिकायतकर्ता ने जाकर मॉल के अंदर कपड़ों के स्टॉक की जाच की तो काफी कपड़े कम पाए गए।

पुलिस थाना पीएयू की पुलिस ने 13 जून 2017 को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में दोनों दोषियों को पुलिस की ओर से अदालत में पेश किया गया जहा दोनों ने खुद को बेकसूर बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को देखने के बाद अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया।

chat bot
आपका साथी