श्री विश्वनाथ मंदिर की ओर से लगाया गया कोविड -19 वैक्सीन कैंप

श्री विश्वनाथ मंदिर जमालपुर में मंदिर कमेटी के प्रेजिडेंट पुरुषोत्तम मित्तल की अगुआई में कोविड -19 वैक्सीन का फ्री कैंप वीरवार को लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:48 PM (IST)
श्री विश्वनाथ मंदिर की ओर से लगाया गया कोविड -19 वैक्सीन कैंप
श्री विश्वनाथ मंदिर की ओर से लगाया गया कोविड -19 वैक्सीन कैंप

संसू, लुधियाना : श्री विश्वनाथ मंदिर जमालपुर में मंदिर कमेटी के प्रेजिडेंट पुरुषोत्तम मित्तल की अगुआई में कोविड -19 वैक्सीन का फ्री कैंप वीरवार को लगाया गया। इसमें जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य जतिदर मित्तल मुख्य तौर पर मौजूद रहे। मित्तल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए ऐसे कैंप मंदिर कमेटी की तरफ़ से लगाए जाते रहेंगे। इस मौके पर एसएमओ डा. संदीप आहूजा के दिशा निर्देश अनुसार सीनियर डा. सपना सेठी की अगुआई में मेडिकल टीम ने लगभग 170 लोगों को वैक्सीन लगाई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जतिदर मित्तल के अलावा भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल के अध्यक्ष तीर्थ तनेजा भाजपा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जतिदर गोरियन, भाजपा पंजाब युवा मोर्चा के आइटी सेल के इंचार्ज अंकित सैनी अमित कन्नौजिया, अंकुर वर्मा, जतिदर वर्मा, अजय धवन, रजत मल्होत्रा, गौरव कलोता, डीएन जोशी, विक्रांत बांसल, अश्वनी छाबड़ा, राकेश गुप्ता गुरमुख सिंह नामधारी, विनोद गर्ग और मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी