लुधियाना में युवक ने घर में अकेली पाकर 13 साल की लड़की को बनाया दरिंदगी का शिकार, गिरफ्तार

पिता ने बताया कि 5 अप्रैल को वह व पत्नी काम पर चले गए थे। कुछ समय बाद उसके छोटे दोनों बच्चे भी ट्यूशन पढ़ने चले गए। बेटी घर में अकेली थी। तभी वहां राजू पहुंचा और उसे फुसला कर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर डाला।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:18 PM (IST)
लुधियाना में युवक ने घर में अकेली पाकर 13 साल की लड़की को बनाया दरिंदगी का शिकार, गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित राजकुमार राजू को गिरफ्तार कर लिया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। माता-पिता के काम पर जाने के बाद बेहड़े में ही रहने वाले एक युवक ने 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपित का नाम राजू कुमार है। शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पिता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं की छात्रा है। वह व उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम करते हैं। 5 अप्रैल की सुबह वह व उसकी पत्नी काम पर चले गए। कुछ समय बाद उसके छोटे दोनों बच्चे भी ट्यूशन पढ़ने चले गए। बेटी घर पर अकेली थी। तभी वहां बेहड़े में रहने वाला राजू आया और बहला-फुसलाकर बेटी को अपने कमरे में ले गया। आरोपित ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह काम खत्म कर घर पहुंचे तो बेटी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचित किया।

दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल व नकदी चोरी

लुधियाना। कैलाश नगर रोड स्थित एक मोबाइल शॉप से चोर शटर तोड़ कर मोबाइल, लैपटॉप व नगदी चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह उस समय लगा जब मालिक दुकान खोलने पहुंचा। चोरी का पता चलने के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को जनकपुरी के अनुज कक्कड़ ने बताया कि उसकी कैलाश नगर रोड पर मोबाइल की दुकान है। 15 अप्रैल की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। जब अगले दिन सुबह लौटा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो वहां से 9 नए मोबाइल फोन, 6 पुराने मोबाइल, एक लैपटॉप व 2 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी