एलएसएस के मंच पर ढाई घंटे में संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति

वर्तमान में बहुत से युवा या कई ऐसे लोग रहे हैं जिन्होंने रामायण पूरी नहीं देखी। ढाई घंटे के समय में 30 से अधिक कलाकारों ने संपूर्ण रामायण प्रस्तुत कर दी जिसे डांस ड्रामा के जरिए श्री राम विषय पर आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:36 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:36 AM (IST)
एलएसएस के मंच पर ढाई घंटे में संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति
एलएसएस के मंच पर ढाई घंटे में संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति

जागरण संवाददाता, लुधियाना : वर्तमान में बहुत से युवा या कई ऐसे लोग रहे हैं, जिन्होंने रामायण पूरी नहीं देखी। ढाई घंटे के समय में 30 से अधिक कलाकारों ने संपूर्ण रामायण प्रस्तुत कर दी, जिसे डांस, ड्रामा के जरिए श्री राम विषय पर आयोजित किया गया।

शनिवार शाम लुधियाना सांस्कृतिक समागम (एलएसएस) ने श्रीराम भारतीय कला केंद्र के सहयोग से इसका आयोजन किया। शहर के गणमान्य भी इस शो में पहुंचे। श्री राम पर आयोजित शो की शुरूआत जब-जब धर्म घटे धरती पर से की गई, जिसमें विष्णु जी प्रगट होते हैं और दशरथ के घर आने की बात कहते हैं। राम, लक्षमण, भरत और शत्रुघन के अवतार के बाद बाजे बधाइयां पर डांडिया प्रस्तुति दिखाई जाती है। फिर चारों का विद्याम्यास, दशरथ के पास जाना और विश्वामित्र का आना दिखाया जाता है।पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन फिर स्वयंवर दिखाना, राम-परशुराम संवाद सब किसी न किसी रुप में दिखाया गया। ढोल के साथ होंगे राजा राम अवध के पर डांस प्रस्तुति दिखाई गई। कैकेई-मंथरा संवाद, बड़ी चतुर राम की माता, उसकी कोई थाह नही। फिर राम का चौदह सालों का बनवास, राम-रावण की लड़ाई और फिर राज्याभिषेक दिखाया गया। समापन से पहले सीता की अग्निपरीक्षा भी दिखाई गई। ढ़ाई घंटे में राम-लक्षमण, भरत, शघुघन, हनुमान, सुग्रीव, बाली, सीता, केकई, मंथरा, सरूपनखा सहित सभी तीस पात्रों ने संपूर्ण रामायण पर प्रस्तुति दी। कत्थक कली, फोक डांस, डांडियां, भारत नाट्यम सभी का मिश्रण बखूबी डांस, ड्रामा शो में देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी