युवक-युवती ने जहर निगलकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, 'एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते'

प्यार मे अंधे हुए दो नजदीकी रिश्तेदार लडका-लडकी ने जहरीली दवाई पी कर अपनी जान दे दी। मामला थाना समराला अधीन पडते गांव ललौडी कलां का है।

By Edited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:52 AM (IST)
युवक-युवती ने जहर निगलकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, 'एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते'
युवक-युवती ने जहर निगलकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, 'एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते'

समराला, जेएनएन। थाना समराला के तहत गांव ललौड़ी में प्यार में अंधे एक प्रेमी जोड़े ने अपने-अपने घर में शुक्रवार रात जहर निगल कर आत्महत्या कर ली है। ये आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे। आत्महत्या करने वालों में 22 वर्षीय परदीप सिंह और 18 वर्षीय अमनदीप कौर शामिल हैं। इससे पहले जब दोनों की जहर निगलने के कारण तबीयत खराब हो गई, तो तो दोनों परिवारों मे कोहराम मच गया। इसके चलते युवती अमनदीप कौर को आइवीवाई अस्पताल खन्ना और युवक परदीप सिंह को सिविल अस्पताल खन्ना ले जाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही समराला पुलिस स्टेशन के एसएचओ सिकंदर सिंह ने पुलिस चौकी बरधालां के इंचार्ज बलबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को युवक के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वे एक-दूसरे को प्यार करते हैं। मगर, नजदीकी रिश्तेदारी होने के कारण शादी नहीं हो सकती और अलग वे रह नहीं सकते। इसलिए वे अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। इस बारे में परदीप सिंह के एक एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग नौ बजे जब परदीप अपने घर की छत से नीचे आया, तो उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे दूध का गिलास दिया। जिसे पीते ही परदीप को उल्टियां शुरू हो गई। जब परिवार को उसके मुंह से जहर की दुर्गध आई, तो परिवार में कोहराम मच गया।

इसके बाद परदीप कहने लगा कि वे दोनों प्यार करते हैं। उन्होंने जो करना था, कर लिया। किसी का कोई कसूर नहीं। इसी दौरान साथ के घर में अमनदीप कौर के भी जहर पीने और उसकी हालत खराब होने के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों की हालत खराब होती देख कर दोनों को खन्ना के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उधर, बरधालां चौंकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि उक्त युवक-युवती के प्यार के बारे में दोनों के परिवारों को कोई जानकारी नहीं थी। युवती अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पारिवारिक सदस्यों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी