Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में लाटरी का काम बंद हुआ तो बन गया तस्कर, आधा किलाे अफीम सहित गिरफ्तार

Smuggling In Ludhianaलाटरी का कारोबार बंद हुआ तो एक व्यक्ति अफीम तस्करी करने लगा। अब थाना जमालपुर पुलिस ने उसे आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके रविवार उसे अदालत में पेश किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 12:49 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 12:56 PM (IST)
Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में लाटरी का काम बंद हुआ तो बन गया तस्कर, आधा किलाे अफीम सहित गिरफ्तार
पुलिस ने आधा किलो अफीम समेत काबू किया। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Smuggling In Ludhiana: लाटरी का कारोबार बंद हुआ तो एक व्यक्ति अफीम तस्करी करने लगा। अब थाना जमालपुर पुलिस ने उसे आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके रविवार उसे अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।  एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान महावीर कालोनी की गली नंबर 2 निवासी हर्ष वर्मा के रूप में हुई। पुलिस की टीम शनिवार दोपहर गश्त के संबंध में महावीर कालोनी में थी। उसी दौरान सामने से आ रहे आरोपित ने पुलिस को देख कर पीछे ही और मुड़कर भागने की कोशिश की।

शक के आधार पर उसे काबू करके उसके हाथ में पकड़े बैग की तलाशी ली गई। जिसमें से उक्त अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि पहले वो लाटरी का काम करता था। मगर शहर में पुलिस ने जब लाटरी बेचने वालों पर सख्ती की तो उसके खिलाफ भी एक केस दर्ज हो गया। जिसके चलते उसे दुकान बंद करनी पड़ी। खर्च चलाने के लिए वह हेरोइन तस्करी करने लगा। मगर उसमें भी उसे एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में लुधियाना UCPMA दोफाड़, चुनावों के बाद भी एसोसिएशन में तालमेल की कमी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बस के जरिये लाता था अफीम

जेल से छूटने के बाद वह अफीम तस्करी करने लगा। वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बस के जरिये वह अफीम लाया करता था। मगर अब अफीम तस्करी में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मेजर सिंह ने कहा कि आरोपित से की जा रही पूछताछ में उसका नेटवर्क चेक किया जा रहा है। पता लगाया जाएगा कि वो राय बरेली में किससे अफीम खरीदा करता था। यहां वो किस किस को बेचा करता था।

यह भी पढें-Punjab Politics: लुधियाना में कैबिनेट मंत्री आशु ने फुटपाथ पर बैठकर खाए पंडित जी के छोले कुलचे

chat bot
आपका साथी