लुधियाना में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 5वें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का चला दौर

लुधियाना के महेंद्र नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पाचवें दिन परम पूज्य पंडित अवधेश पांडे जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। कार्यक्रम में विशेष तौर से शिअद के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान चौहान व पूर्वांचली नेता राजेश मिश्रा पहुंचे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:13 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:13 PM (IST)
लुधियाना में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 5वें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का चला दौर
लुधियाना महेंद्र नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पाचवें दिन भारी संख्या में लोग पहुंचे।

लुधियाना, जेएनएन। एकता क्लब के तत्वाधान में महेंद्र नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पाचवें दिन परम पूज्य पंडित अवधेश पांडे जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोकुल कोई स्थान विशेष का नाम नहीं है, गोकुल तो जीव मात्र का शरीर ही है। जब इस गोकुल रुपी शरीर में भगवान का आगमन हो जाता है तो जीव के जीवन में आनंद ही आनंद जाता है। जीव तब तक ही दुखी रहता है जब तक उसे परमात्मा के स्वरूप का दर्शन हो जाए और जब वह हो जाता है तो सभी कष्ट स्वतः ही समाप्त हो जाते है।  

व्यास ने बताया कि जीवन में जब पाप या अविद्या आती है तो सुंदर स्वरूप लेकर आती ह। परंतु स्वभाव उसका सुंदर नहींं होता उससे दृष्टि मिलाना भी नही चाहिए। पूतना उद्धार की कथा को सुनाते हुए बताया कि पूतना तो पाप का ही रुप है परंतु सुंदर ग्वालन बनकर आती परंतु भगवान ने उसको देखते ही नेत्र बंद कर दिए और लीला करते हुए उसका उद्धार कर दिया। भागवत आरती प्रसाद के पश्चात कथा को विराम दिया दिया। कार्यक्रम में विशेष तौर से शिअद के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान चौहान व पूर्वांचली नेता राजेश मिश्रा ने भगवान कृष्ण के दरबार में हाजिर लगाई, जिन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया l

इस मौके पर प्रधान अनिल शर्मा उपप्रधान कृष्णा पंडित कोषाध्यक्ष अर्जुन आनंद उप कोषाध्यक्ष वीरू सिंह राजपूत सचिव घनश्याम वर्मा उप सचिव निरंजन कुमार श्रीचंद्र यादव रोशन लाल दिलीप मिश्रा राजकुमार महाराज शेखर महाराज डीएस ठाकुर बीएस ठाकुर मनोज सिंह ओमप्रकाश मिश्रा मुनींद्र नाथ राय सुदामा यादव प्रदीप शर्मा जितेंद्र पांडे राम चंद्र दुबे आदि मौजूद थे l 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी