लुधियाना के भाई मन्ना सिंह नगर में दात के बल पर व्यक्ति से पांच हजार की नकदी व मोबाइल लूटा

एएसआइ स्वर्ण सिंह ने बताया कि उक्त केस भाई मन्ना सिंह नगर निवासी सलमान की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि फैक्ट्री का सामान लेकन अपने साथी कारीगर युसफ के साथ वापस लौट रहा था तभी यह घटना हुई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:39 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:39 PM (IST)
लुधियाना के भाई मन्ना सिंह नगर में दात के बल पर व्यक्ति से पांच हजार की नकदी व मोबाइल लूटा
मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशाें ने दात के बल पर व्यक्ति से की लूट। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश दात के बल पर व्यक्ति से पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

एएसआइ स्वर्ण सिंह ने बताया कि उक्त केस भाई मन्ना सिंह नगर निवासी सलमान की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि सोमवार रात 10.50 बजे वह जालंधर बाइपास से अपनी फैक्ट्री का सामान लेकन अपने साथी कारीगर युसफ के साथ वापस लौट रहा था। जैसे ही वह भाई मन्ना सिंह नगर पहुंचे।

इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती घेर कर रोक लिया। उनमें से पीछे बैठे बदमाश ने उसकी गर्दन पर दात रख दिया। उसकी जेब में पड़ी नकदी व मोबाइल निकाला और फरार हो गए।

एएसअाइ स्वर्ण सिंह ने कहा कि अंधेरा होने के कारण सलमान आरोपितों के मोटरसाइकिल का नंबर नहीं पढ़ सका। आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अाराेपिताें की तलाश तेज कर दी गई है। किसी काे भी बख्शा नहीं जाएगा। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी