Loksabha Election Result 2019: लुधियाना में फ‍िर जीते बिट्टू, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

लुधियाना में कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत बिट्टू चुनाव जीत गए हैं। बिट्टू ने जीत के साथ ही अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 08:06 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 09:06 AM (IST)
Loksabha Election Result 2019: लुधियाना में फ‍िर जीते बिट्टू, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
Loksabha Election Result 2019: लुधियाना में फ‍िर जीते बिट्टू, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

जेएनएन, लुधियाना। लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने 76 हजार 372 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। बिट्ट की लुधियाना में यह दूसरी जीत है। बिट्ट एक बार आनंदपुर साहिब सीट से भी सांसद चुने जा चुके हैं। उन्हें कुल 3,83,795 मत मिले। बिट्टू को मतगणना के दौरान पहले राउंड से ही बढ़त मिलनी शुरू हो गई थी, जो अंत तक बरकरार रही। पिछले चुनाव में बिट्टू सिर्फ 19,709 मतों से जीते थे, पर इस बार उन्होंने अच्छे अंतर से जीत हासिल की। बिट्टू ने जीत के बाद कहा कि वह लोगों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। लोक इंसाफ पार्टी के विधायक एवं पीडीए के प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस 3,07,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह बिट्टू के हाथों हार गए। 2,99,435 मतों के साथ शिअद उम्मीदवार महेश इंदर सिंह गरेवाल तीसरे स्थान पर रहे। आप उम्मीदवार प्रोफेसर तेजपाल सिंह गिल को मात्र 15,945 वोट मिले। लुधियाना के चुनावी रण में 22 प्रत्याशी थे, इनमें से 19 की जमानत जब्त हो गई। खासबात यह है कि इस बार लोगों ने नोटा का भी खूब इस्तेमाल किया। 2014 में नोटा पर कुल 3220 मत पड़े थे, जो इस बार बढ़कर 10,538 हो गया

वहीं लुधियाना में सोशल मीडिया पर रवनीत सिंह बिट्टू की जीत का जश्न शुरू हो गया है। बिट्टू की जीत के फोटो सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गए थे। उल्लेखनीय है कि लुधियाना के 16,80,953 मतदाताओं में से 10,44,823 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 

बिट्टू बोले, लुधियाना के लोगों के साथ मेरा पारिवारिक रिश्ता

कांग्रेस के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका लुधियाना के लोगों से गहरा नाता है। उनका लोगों के साथ रिश्ता किसी पार्टी के आधार पर नहीं है, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। लुधियाना के सभी लोग उनके परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके जो मेहनत की है, यह जीत उसी का परिणाम है। लोगों का धन्यवाद करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। बिट्टू ने कहा कि बुड्ढा दरिया को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता है। लुधियाना के विकास के लिए वह पूरी मेहनत से काम करेंगे। इसके लिए वह हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र माेदी से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह लुधियाना के विकास के विकास में पूरा सहयोग देंगे। 

  प्रत्याशी का नाम   पार्टी का नाम  इतने वोट मिले
 रवनीत सिंह बिट्टू   कांग्रेस   3,83,091
 सिमरजीत सिंह बैंस   लोक इंसाफ पार्टी  3,06,446
 महेंदर सिंह गरेवाल   शिअद  2,98,780
 तेजपाल सिंह   आम आदमी पार्टी  15,786

लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को लीड के बाद उनकी माता जी ने  भांगड़ा डालकर खुशी का इजहार किया ।

खन्ना में भाजपा के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए।

लुधियाना से लिप के प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस साथियों से बैठकर राजनीतिक समीकरण मोबाइल पर चेक करते हुए।

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते तीसरी बार बन गए सांसद

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और कांग्रेस के सबसे युवा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू तीसरी बार सांसद बन गए हैं। मात्र 33 साल की उम्र में लोकसभा की सीढिय़ां चढऩे वाले युवा नेता ने पहली बार श्री आनंदपुर साहिब से जीत दर्ज की थी। दूसरी बार कांग्रेस ने उन्हें लुधियाना से मैदान में उतारा था और वह फिर सांसद बने। इस बार पार्टी ने लुधियाना से ही तीसरी बार उसे उतारा है। पिछली बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता हरविंदर सिंह फूलका को 19,709 मतों से हराया था। लुधियाना जिले के पायल इलाके में जन्मे रवनीत बिट्टू युवा व जुझारू नेता होने के साथ राहुल की यूथ ब्रिगेड के भी सदस्य हैं। उनकी एक उपलब्धि यह भी है कि 2008 में पंजाब यूथ कांग्रेस के पहले चुने गए अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा नहीं बांटेगी लड्डू

लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल की हार के चलते भाजपा की जिला इकाई ने लड्डू नहीं बांटने का निर्णय लिया है। अब यह प्रोग्राम प्रधानमंत्री के पदभार समारोह के दिन किया जाएगा।

ईवीएम नहीं हुई थी सील

लुधियाना पीएयू के जिनमेजियम हॉल में मतगणना शुरू हो गई। सेंट्रल हलके के बूथ नंबर 53 की ईवीएम सील नहीं हुई थी, जबकि वीवीपैट सील थी। एजेंटों ने मांग की है कि इस बूथ की गणना वीवीपैट से की जाए।

 22 उम्मीदवार थे मैदान में

लुधियाना संसदीय सीट से इस बार 22 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से चार उम्मीदवार आजाद हैं। फिलहाल मुकाबला चार प्रत्याशियों में माना जा रहा था, जिसमें कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू, शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार महेश इंदर सिंह गरेवाल, पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस व आम आदमी पार्टी के तेजपाल सिंह शामिल थे।

 

लुधियाना पीएयू के जिम्नेशियम हॉल में गिनती की तैयारियों को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंध।

लोकसभा चुनाव 2014 रिजल्ट

प्रत्याशी                            पार्टी            वोट मिले

रवनीत सिंह बिट्टू              कांग्रेस           3,00,459 (39,709 वोटों से जीते)

हरविंदर सिंह फूलका           आप             2,60,750  

मनप्रीत सिंह अयाली          अकाली दल   2,56,590

सिमरजीत सिंह बैंस           निर्दलीय         2,10,917

लुधियाना संसदीय सीट के लिए यहां हो रही मतगणना

विधानसभा  क्षेत्र               सेंटर

पूर्वी                            सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल

दक्षिण                         परीक्षा केंद्र, प्रथम मंजिल

आत्म नगर                 किसान प्रक्षिशण केंद्र

केंद्रीय व पश्चिम           जिम्नेजियम हाल ग्राउंड फ्लोर

उत्तरी                         मल्टीपर्पज हाल,   स्मार्ट स्कूल

गिल                          एग्जामिनेशन हॉल ग्राउंड फ्लोर 

दाखा                         सुखदेव भवन डाइनिग हॉल  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी