लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी की महिला नेताओं ने कहा- बैंस को बदनाम करने की साजिश रच रहे विपक्षी दल

महिला नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अकाली दल एवं कांग्रेस ने बैंस को बदनाम करने के लिए अब चूड़ियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बैंस हमेशा ही गरीब एवं आम लोगों के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए विधानसभा में आवाज उठाते हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:54 PM (IST)
लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी की महिला नेताओं ने कहा- बैंस को बदनाम करने की साजिश रच रहे विपक्षी दल
लोक इंसाफ पार्टी के महिला विंग ने कहा कि विपक्षी दल बैंस को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी के महिला विंग ने आरोप लगाया है कि पार्टी के प्रधान एवं हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बदनाम करने के लिए साजिशें रच रहे हैं। पहले भी राजनीतिक दलों ने इस तरह की साजिशें रच कर बैंस के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश की, लेकिन उनको आज तक कभी सफलता नहीं मिली। महिला नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अकाली दल एवं कांग्रेस ने बैंस को बदनाम करने के लिए अब चूड़ियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैंस हमेशा ही पंजाब के दलित, गरीब एवं आम लोगों के हकों की आवाज को बुलंद करने के लिए विधानसभा में आवाज उठाते आ रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को जमीन से जुड़े सिमरजीत सिंह बैंस को बदनाम करने के लिए नई एवं गंदी चाल चली जा रही है।

महिला नेताओं ने कहा कि विपक्षी दल बैंस को नहीं, बल्कि जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सूबे की जनता यह जानती है कि चुनाव नजदीक आते ही वोट बटोरने के लिए राजनीतिक दल इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। विपक्षी दल इससे सस्ती लोकप्रियता बटोरना चाहते हैं। लेकिन उनको कभी भी कामयाबी नहीं मिलेगी। महिला नेताओं ने कहा कि उनको अदालत पर पूरा भरोसा है। बैंस पहले की तरह सरकार की ओर से डाले गए झूठे केसों में भी बाइज्जत बरी होंगे। इस अवसर पर महिला विंग की गुरबचन कौर, अमरजीत कौर, सुखवंत कौर, विमल गिल, सुनीता गिल, कमलजीत कौर, बलविंदर कौर, सोनी मेहरा, विद्या रानी, परवीन कौर समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी