लुधियाना में विश्वविद्यालयों, कालेजों में स्टूडेंट यूनिट स्थापित करेगी लिप, हरजाप गिल को बनाया प्रदेश प्रधान

लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी-लिप के स्टूडेंट विंग में प्रदेश प्रधान की जिम्मेदारी हरजाप सिंह गिल को सौंपी गई है। बैंस ने कहा कि पार्टी ने स्टूडेंट इंसाफ मोर्चे का गठन किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को एकजुट किया जाएगा ताकि वे सक्रिय राजनीति में अपना योगदान कर सकें।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:44 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:44 AM (IST)
लुधियाना में विश्वविद्यालयों, कालेजों में स्टूडेंट यूनिट स्थापित करेगी लिप, हरजाप गिल को बनाया प्रदेश प्रधान
लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी विश्वविद्यालयों व कालेजों में स्टूडेंट यूनिट स्थापित करेगी।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी-लिप के स्टूडेंट विंग में प्रदेश प्रधान की जिम्मेदारी हरजाप सिंह गिल को सौंपी गई है। यह ऐलान पार्टी के प्रधान एवं हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने किया। बैंस ने कहा कि पार्टी ने स्टूडेंट इंसाफ मोर्चे का गठन किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को एकजुट किया जाएगा, ताकि वे सक्रिय राजनीति में अपना योगदान कर सकें। उन्होंने कहा कि हरजाप ने पार्टी को मजबूत करने में अहम रोल अदा किया है।

इस संबंध में पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में बैंस ने कहा कि हरजाप गिल मेहनती लीडर है और उन्होंने हलका पूर्वी से बड़ी संख्या में यूथ को पार्टी के साथ जोड़ा है। बैंस बोले कि पार्टी ने हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इसी मंत्र को लेकर पार्टी आगे कदम बढ़ा रही है।

इस अवसर पर हरजाप गिल ने कहा कि आने वाले वक्त में विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में लोक इंसाफ पार्टी के यूनिट स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पार्टी विद्यार्थी संगठनाें के चुनावों में भी हिस्सा लेने के साथ सक्रिय योगदान करेगी।

पार्टी की नीतियों के अनुसार ही विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही उनमें देश भक्ति की भावना को प्रखर किया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए देश एवं लोगों की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी उनको जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में विद्यार्थी वर्ग अहम भूमिका निभाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी