Punjab Assembly Poll: पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी कालेजाें में स्थापित करेगी स्टूडेंट इंसाफ मोर्चा का यूनिट

Punjab Assembly Poll लोक इंसाफ पार्टी पंजाब के लोगों के लिए हर तरह से खड़ी है। पंजाब को कृषि सुधार कानून किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं हैं। ऐसे में पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:05 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:05 AM (IST)
Punjab Assembly Poll: पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी कालेजाें में स्थापित करेगी स्टूडेंट इंसाफ मोर्चा का यूनिट
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलाें ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लुधियाना, जेएनएन। Punjab Assembly Poll: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलाें ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक इंसाफ पार्टी शीघ्र ही राज्य के हर कालेज में स्टूडेंट इंसाफ मोर्चे के यूनिट स्थापित करेगी। यह ऐलान मोर्चा के सूबा प्रधान हरजाप सिंह गिल ने सोमवार को लुधियाना में किया। साथ ही उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मोर्चें का विस्तार किया जाएगा और जिला स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

इसके तहत हर विश्वविद्यालय एवं कालेजाें में यूनिट कायम करने के अलावा विद्यार्थी चुनावों में भी सक्रियता दिखाई जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया जाएगा। माेर्चा विद्यार्थियों की दिक्कतों का सामधान पाथमिकता के आधार पर हल कराएगा। युवाओं के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब के लोगों के लिए हर तरह से खड़ी है। पंजाब को कृषि सुधार कानून किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं हैं। ऐसे में पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। जबकि अकाली दल पंजाब के खिलाफ धरने लगा कर वोटों की राजनीति कर रहा है। सूबे के युवा अब पारंपरिक पार्टियों की नीतयों को समझ गए हैं और तीसरे विकल्प की तरफ देख रहे हैं। पार्टी सूबे के लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता की चाबी लोक इंसाफ पार्टी के हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करा कर ही दम लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी