लोक इंसाफ पार्टी ने CBSE के खिलाफ खाेला माेर्चा, विधायक बैंस बाेले-मनमानी नहीं करेंगे बर्दाश्त

लुधियाना के विधायक बैंस ने कहा कि सीबीएसई ने पंजाबी को मुख्य भाषा से बाहर कर हिंदी एवं इंग्लिश को मुख्य विषयों में रख कर पंजाबियों के साथ धक्का किया है। इसके पंजाब की जनता सहन नहीं करेगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:58 AM (IST)
लोक इंसाफ पार्टी ने CBSE के खिलाफ खाेला माेर्चा, विधायक बैंस बाेले-मनमानी नहीं करेंगे बर्दाश्त
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान एवं हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाबी काे मुख्य भाषा की कैटेगरी से बाह करने का राज्य में विराेध शुरू हाे गया है। लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान एवं हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने साेमवार काे साफ किया है कि सीबीएसई की ओर से पंजाबी भाषा को माइनर भाषा की केटेगरी में रखने को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाबियों के हितों से धक्का कर रही है, लोक इंसाफ पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। बैंस पार्टी सदस्यों की बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के सरप्रस्त एवं हलका दक्षिण से विधायक बलविंदर सिंह बैंस भी खास तौर पर मौजूद रहे। बैठक में सूबे में विधासनभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां एंव मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी मंथन किया गया।

बैंस ने कहा कि सीबीएसई ने पंजाबी को मुख्य भाषा से बाहर कर हिंदी एवं इंग्लिश को मुख्य विषयों में रख कर पंजाबियों के साथ धक्का किया है। इसके पंजाब की जनता सहन नहीं करेगी। विधायक ने कहा कि सभी भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी है, लेकिन इसके लिए मातृ भाषा की अनदेखी करना सही नहीं है। पार्टी इसका विरोध करती है। लोक इंसाफ पार्टी पंजाब से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा ही आवाज बुलंद करती है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई को यह आदेश वापस लेना चाहिए। अन्यथा पार्टी सड़कों पर उतरेगी। बैंस ने आराेप लगाया कि माेदी सरकार पंजाब के अधिकाराें का हनन कर रही है।

यह भी पढ़ें-Dengue Cases in Ludhiana: शहर में एक ही दिन में डेंगू के 63 नए मरीज मिले, कोरोना से रही राहत

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर जसविंदर सिंह खालसा, बलदेव सिंह, गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ, रंधीर सिंह सीबिया, गुरजोध सिंह, अमरीक सिंह, महिंदर पाल सिंह, जगजोत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Ayushman Yojana: पंजाब के निजी अस्पतालों में अब जारी रहेगा इलाज, आइएमए-एसबीआइ इंश्योरेंस में चल रहा विवाद खत्म

chat bot
आपका साथी