लोक इंसाफ पार्टी ने पवित्रपाल सिंह काे दी बड़ी जिम्मेदारी, लुधियाना के हलका गिल का प्रधान किया नियुक्त

विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अन्य राजनीतिक दलों को सशक्त चुनौती पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी ने तीसरी बार बंपर जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि सूबे एवं लोगों का ध्यान सिर्फ क्षेत्रीय पार्टियां ही रख सकती हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:41 PM (IST)
लोक इंसाफ पार्टी ने पवित्रपाल सिंह काे दी बड़ी जिम्मेदारी, लुधियाना के हलका गिल का प्रधान किया नियुक्त
लोक इंसाफ पार्टी ने पवित्रपाल सिंह काे दी बड़ी जिम्मेदारी। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगनदीप सिंह ने पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए पवित्रपाल सिंह जवंदा को विधानसभा हलका गिल-टू से यूथ विंग का प्रधान नियुक्त किया है। इस अवसर पर जवंदा को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। गांव शंकर में बूथ कमेटी बनाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गगनदीप सिंह ने कहा कि लोग लोक इंसाफ पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं और बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। हर उम्र के लोगों खास कर युवाओं में पार्टी को लेकर जोश देखा रहा है। यह अच्छा संकेत है।

अगले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अन्य राजनीतिक दलों को सशक्त चुनौती पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी ने तीसरी बार बंपर जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि सूबे एवं लोगों का ध्यान सिर्फ क्षेत्रीय पार्टियां ही रख सकती हैं। पंजाब में भी लोक इंसाफ पार्टी क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है। लोगों के दुख तकलीफ को नजदीक से देखा गया है। ऐसे में पार्टी लोगों को बेहतर विकल्प दे सकती है।

पंजाब को कर्ज मुक्त कराना भी पार्टी का मुख्य मकसद है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी का यूथ विंग अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जवंदा ने कहा कि पार्टी उनकी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, वे उसे बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। इस अवसर पर हरजीत सिंह, जसवंत सिंह, जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नवतेज सिंह व अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - पंजाब में कर्फ्यू में शराब खरीदते बठिंडा देहाती की AAP विधायक के गनमैन की वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें - Actor Sonu Sood ने माेगा की कोरोना पीड़ित महिला के इलाज का उठाया खर्च, जानें पूरा मामला

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी