लुधियाना के जगराओं में गुरु हरिगोबिंद पब्लिक स्कूल में किसान आंदोलन को समर्पित लोहड़ी मनाई

लुधियाना में जगराओं के गुरु हरिगोबिंद पब्लिक स्कूल सिधवां खुर्द में लोहड़ी का त्योहार किसानी संघर्ष को समर्पित करते हुए मनाया गया। यह त्योहार कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों में शारीरिक दूरी को बरकरार रखते हुए मनाया गया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:06 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में गुरु हरिगोबिंद पब्लिक स्कूल में किसान आंदोलन को समर्पित लोहड़ी मनाई
लुधियाना में जगराओं के गुरु हरिगोबिंद पब्लिक स्कूल सिधवां खुर्द में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया।

जगराओं, जेएनएन। जगराओं के गुरु हरिगोबिंद पब्लिक स्कूल सिधवां खुर्द में लोहड़ी का त्योहार किसानी संघर्ष को समर्पित मनाया गया। यह त्योहार कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों में शारीरिक दूरी को बरकरार रखते हुए मनाया गया। इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने सभ्याचार से जोड़ी रखने व उनको इस त्योहार के बारे में जानकारी देना था।

यह भी पढ़ें -   'गुड लक जैरी' के लिए दुल्हन बनेंगी Jahnavi Kapoor, पंजाब के बस्सी पठानांं में चल रही शादी की तैयारियां

स्कूल के प्रिंसिपल पवन सूद ने कहा कि शिक्षा संस्थाओं को विद्यार्थियों के ज्ञान के लिए दिनों को मनाना पड़ता हे। परंतु आज के चल रहे नाजुक समय में हम केवल किसान संघर्ष के साथ है। लोहड़ी के समारोह को शुरू करने से पहले किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई और बाद में किसान आंदोलन को अब तक के बेमिसाल मुकाम तक पहुंचाने के लिए किसानों को बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें -   Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में सर्द सुबह से रविवार की शुरुआत, छुट्टी वाले दिन घरों में दुबके लोग

इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से देश भक्ति व किसानी से संबंधित गाने व कविताएं सुनाई गई। स्कूल प्रिसिपल पवन सूद ने कृषि सुधार कानूनों की एक बार फिर निंदा करते हुए लोहड़ी का त्योहार किसान आंदोलन को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में अंग्रेजों के जुल्मों का गवाह है यह बरगद का पेड़, ज्ञानी रत्न सिंह व संत रत्न सिंह समेत कई देशभक्तों को दी गई थी फांसी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी