Live Ludhiana Coronavirus Update: 42 और लोग कोरोना की चपेट में आए, 1271 हुए कुल संक्रमित

Live Ludhiana Coronavirus Update नए मामलों में 39 लुधियाना जिले के हैं। ताजा मामलों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1271 हो गई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:14 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 05:47 PM (IST)
Live Ludhiana Coronavirus Update: 42 और लोग कोरोना की चपेट में आए, 1271 हुए कुल संक्रमित
Live Ludhiana Coronavirus Update: 42 और लोग कोरोना की चपेट में आए, 1271 हुए कुल संक्रमित

लुधियाना, जेएनएन। शुक्रवार को लुधियाना में 42 और लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इनमें से 39 लुधियाना से हैं जबकि बाकी पंजाब के अन्य जिलों से हैं। ताजा मामलों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1271 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजो में से तीन सिविल लाइंस, तीन मॉडल टाउन, एक चंद्र नगर, एक पायल, एक ढडारी खुर्द, एक जनता नगर से है।

वहीं, ढोलेवाल से भी एक मरीज पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही एक जगराओं के अगवाड से एक, एक मुल्लापुर, एक बीआरएस नगर, एक जीवन नगर, एक जलालदीवाल और एक गांव एकलाहा से है। दो मरीज ओमेस्क्स, तीन जनता नगर, एक हैबोवाल, एक गुरु अमरदास नगर, एक भारत नगर, एक खुड्ड मोहल्ला, एक ताजपुर रोड, एक चंडीगढ़ रोड और एक जगजीत नगर है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कोरोना वायरस की चपेट में आना लगातार जारी है। नगर निगम के जोन डी के जोनल कमिश्नर कुलप्रीत सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने इसकी पुष्टि की है। डॉ. बग्गा ने बताया कि कुलप्रीत सिंह का सैम्पल कल जांच के लिए भेजा गया था। जोकि आज पॉजिटिव पाया गया है।  एडीसी जनरल अमरजीत सिंह बैंस के पॉजिटिव आने के बाद कुलप्रीत ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था।

दो जज, एक वकील व 15 कर्मचारीयो को क्वारंटाइन किए जाने के आदेश

लुधियानाः जिला एवं सेशन जज गुरबीर सिंह ने दो जजों, एक वकील व 15 न्यायिक कर्मचारीयों को होम क्वारंटाइन करने के आदेश दिए हैं। ज्यूडिशल मैजिस्ट्रेट प्रतीक गुप्ता व ज्यूडिशल मैजिस्ट्रेट इत्तु सोद्धी की अदालत में दो अलग-अलग आरोपितों को पुलिस हिरासत में पेश किया गया था। बाद मे वे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद जिला कचहरी में हड़कंप मच गया है। इस पर सेशन जज ने दो जजों सहित उनकी अदालत में कार्यरत कर्मचारियों को चौदह दिन तक अपने घर में क्वारंटाइन किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

इससे पहले वीरवार को एसडीएम पायल मानकवाल सिंह चाहल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्हाेंने बुधवार को अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। इसके अलावा कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें से एक लुधियाना व एक संगरूर से था। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि प्रताप चौक निवासी 75 वर्षीय  बुजुर्ग ने सीएमसीएच में दम तोड़ा। मृतक को प्रोस्टेट कैंसर, शुगर व दिल की बीमारी भी थी। इसके अलावा संगरूर निवासी  59 वर्षीय व्यक्ति ने मोहनदेई ओसवाल अस्पताल में दम तोड़ा।


 वीरवार को आई रिपोर्ट में कुल 55 लोग संक्रमित मिले। इनमें से 52 लोग जिले से हैं और बाकी के तीन लोग अन्य जिलों से संबंधित हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1231 पहुंच गई है। जबकि दूसरे जिलों के पॉजिटिव मरीजों की 238 हो गई। उधर, सेहत विभाग ने एडीसी जनरल और एडीसी जगराओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीसी ऑफिस व मिनी सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों में कार्यरत 59 अफसरों व कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। जिसमें से 58 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिससे जिला प्रशासन ने काफी राहत महसूस की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी