Ludhiana Coronavirus News Update: कपड़ा कारोबारी से बनी चेन ने सेहत विभाग की बढ़ाई परेशानी

Live Ludhiana Coronavirus News Update लुधियाना में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोविड-19 वायरस से संक्रमित नौ केस सामने आए। इनमें दो कैदी भी शामिल हैं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:44 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus News Update: कपड़ा कारोबारी से बनी चेन ने सेहत विभाग की बढ़ाई परेशानी
Ludhiana Coronavirus News Update: कपड़ा कारोबारी से बनी चेन ने सेहत विभाग की बढ़ाई परेशानी

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोविड-19 वायरस से संक्रमित नौ केस सामने आए। इनमें से दो केंद्रीय जेल के साथ बोसटल जेल को बनाए गए स्पेशल सेल से दो कैदी और सात शुक्रवार को कोरोना वायरस से मारे गए छावनी मोहल्ले के कपड़ा कारोबारी के परिवार के सदस्य हैं। सभी को यहां वर्धमान मदर चाइल्ड अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनका संयुक्त परिवार है। अब कोरोना से बनी इस चेन ने सेहत विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

वहीं दो दिन पहले स्पेशल सेल से 90 कैदियों के सैंपल लिए गए थे। इन्हें केंद्रीय जेल में दूसरे बंदियों के साथ शिफ्ट किया जाना था और इस कारण 90 बंदियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से दो पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जेल विभाग इस बात को लेकर चिंतित है कि इनके साथ के बाकी बंदियों का क्या किया जाए क्योंकि वह लंबा समय उनके साथ रहे हैं और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव कैसे आ गई है।

एक युवक को आठ और दूसरे युवक को चार मई को लाए थे जेल

दरअसल, पुलिस की ओर से शहर के रहने वाले 18 वर्षीय आरोपित युवक को आठ मई को केंद्रीय जेल में बंद किया गया था। दूसरा हवालाती गुरदासपुर से है और वह चार मई को जेल में आया था। इन्हें केंद्रीय जेल के साथ लगती बोसटल जेल में रखा गया था। कोरोना कॉल के दौरान जेल विभाग ने नियम बनाया था कि अब बाहर से आने वाले बंदियों को कुछ समय के लिए केंद्रीय जेल में न ले जाकर बोसटल जेल में रखा जाएगा। अब इस सेल में रखे गए 90 हवालातियों को केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया जाना था। इससे पहले 90 हवालातियों के सैंपल लिए गए थे और इनमें से दो पॉजिटिव आए हैं।

दूसरे सात पॉजिटिव मामले डीएमसी में कोरोना के कारण मारे गए कारोबारी के परिवार के सदस्य हैं। उनके नौ पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए गए थे और इनमें से सात पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 11 साल का बच्चा शामिल है, पॉजिटिव पाए गए लोगों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इन सभी को मदर चाइल्ड अस्पताल वर्धमान में दाखिल करवाया गया है। मृतक का पोत्र, पत्नी, बेटा, पुत्रवधु, बड़ा भाई और मां पॉजिटिव आए हैं, जबकि उसकी बेटी नेगेटिव पाई है।

फिर शक के घेरे में वायरस की सैंपलिंग

पॉजिटिव पाए गए केसों के बाद कोविड-19 के लिए की जा रही सैंपलिंग सवालों के घेरे में आ गई है। जेल से दो पॉजिटिव कैदी सामने आए हैं, जबकि वह 88 अन्य कैदियों के साथ ही बोसटल जेल में बंद थे और उनके साथ ही रहते थे। मगर वह पॉजिटिव नहीं आए हैं, जबकि सेहत विभाग का कहना है कि पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीज से दूसरे भी पॉजिटिव होते हैं। यही नहीं सात पॉजिटिव मरीजों में से दो परिजन नेगेटिव आए हैं, जिनमें मृतक की बेटी शामिल है। वह भी परिवार के साथ ही रह रही थी और वह वायरस से पॉजिटिव नहीं हुई है।

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी