दरिया के आसपास के लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता कीमती रावल ने पंजाब मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर बुड्ढा दरिया के साथ सटे इलाकों में बरसात के दिनों में बाढ़ जैसे हालात सीवरेज सुविधाओं एवं शुद्ध पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखा है। इसमें उनका तर्क है कि जिला प्रशासन मानवीय मूल्यों को खंडित कर रहा है इससे आम लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 06:12 PM (IST)
दरिया के आसपास के लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग
दरिया के आसपास के लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सामाजिक कार्यकर्ता कीमती रावल ने पंजाब मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर बुड्ढा दरिया के साथ सटे इलाकों में बरसात के दिनों में बाढ़ जैसे हालात, सीवरेज सुविधाओं एवं शुद्ध पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखा है। इसमें उनका तर्क है कि जिला प्रशासन मानवीय मूल्यों को खंडित कर रहा है, इससे आम लोग परेशान हैं। इस संबंधी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

रावल का दावा है कि शहर की काफी आबादी बुड्ढा दरिया के आसपास के इलाकों में रहती है। हर साल मानसून के दौरान यहां बाढ़ की स्थिति बन जाती है। घरों एवं व्यापारिक संस्थानों में बरसाती पानी एवं सीवरेज का पानी मिक्स होकर घुस जाता है। इससे लोग स्किन संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं, सड़कें पानी से भरी रहती हैं। निकासी का आज तक पुख्ता इंतजाम नहीं हुआ, वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बीमारी का खतरा बना रहता है। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। बुड्ढे नाले के आसपास रहने वाले पीड़ित परिवारों ने आग्रह किया है कि मानवाधिकार के इस उल्ललंघन पर पंजाब सरकार व जिला प्रशासन पर आयोग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी