लुधियाना में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलाया, समाजसेवक राजेश पांडेय ने दिया 51 हजार का चेक

अयोध्या में राम दरबार मंदिर के निर्माण के लुधियाना शहर में जोर शोर से धन संग्रह अभियान के साथ राम भक्त जागरूक होने लगे हैं। ढंडारी खुर्द दुर्गा कालोनी इलाके में रहने वाले राजेश पांडेय ने रविवार को धन संग्रह अभियान में भाग लिया था।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:05 PM (IST)
लुधियाना में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलाया, समाजसेवक राजेश पांडेय ने दिया 51 हजार का चेक
अयोध्या में राम दरबार मंदिर निर्माण के लिए 5100 रुपये का चेक दुर्गा माता मंदिर कमेटी के मेंबरों देते राजेश।

लुधियाना, जेएनएन। अयोध्या में राम दरबार मंदिर के निर्माण के लुधियाना शहर में जोर शोर से धन संग्रह अभियान को देखते हुए शोभायात्रा के साथ राम भक्त जागरूक होने लगे हैं। वही ढंडारी खुर्द दुर्गा कालोनी इलाके में रहने वाले राजेश पांडेय ने रविवार को धन संग्रह अभियान में भाग लिया था। जिसके बाद उन्होंने आयोध्या में राम दरबार मंदिर निर्माण के लिए 5100 रुपये का चेक ढंडारी खुर्द दुर्गा कालोनी दुर्गा माता मंदिर के मेंबरों को दिया।

इस मौके पर समाज सेवक राजेश पांडेय ने बताया कि हिन्दू धर्म में भगवान श्री राम नाम हमारे दिल में कण-कण बसे हुए हैं। उनके लिए जितना भी हो कम है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे टोली टीम में जो भी लोग जुड़े हुए हैं। हम सभी राम भक्तों को घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करके भेजेंगे। यह राम दरबार मंदिर हमारे जीते जी हमारे सामने 500 साल पीढ़ी के बाद तैयार होने जा रहा है। जिससे हिन्दू संगठन में खुशी की लहर दौड़ रही है।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हैप्पी, मिश्रा शिशु विद्या मंदिर के एमडी रामकरण मिश्रा, डॉक्टर अनिल दुबे, डॉक्टर मनीष कुमार ग्यासपुरा मडंल के भाजपा नेता अभी मिश्रा ने भी प्रण किया है हम किसी भी हालत में अपने इलाकों से जो धन इक्ट्ठा होगा उसको पूरा करके राम दरबार मंदिर निर्माण के लिए भिजवाएंगे। यह कार्य 28 फरवरी से शुरू करने वाले हैं। जिसमें जय श्री राम का नारे लगाते हुए धन इक्ट्ठा करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी