लुधियाना के ललित शर्मा बने पंजाब लघु उद्योग भारती अध्यक्ष, इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए काम करना मुख्य लक्ष्य

शहर के प्रमुख उद्यमी ललित शर्मा को लघु उद्योग भारती पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके साथ विशाल दादा को इसका महासचिव बनाया गया है। यह फैसला हाल ही में एग्जीक्यूटिव सदस्यों की हुई बैठक के दौरान लिया गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:02 PM (IST)
लुधियाना के ललित शर्मा बने पंजाब लघु उद्योग भारती अध्यक्ष,  इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए काम करना मुख्य लक्ष्य
शहर के प्रमुख उद्यमी ललित शर्मा। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के प्रमुख उद्यमी ललित शर्मा को लघु उद्योग भारती पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके साथ विशाल दादा को इसका महासचिव बनाया गया है। यह फैसला हाल ही में एग्जीक्यूटिव सदस्यों की हुई बैठक के दौरान लिया गया। इससे पूर्व जालंधर के उद्याेगपति अरविंद धूमल इस कार्यभार को देख रहे थे। बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान आल इंडिया अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, आर्गनाइजिंग सचिव प्रकाश चंद्रा, नार्थ प्रभारी ओपी मित्तल, सुशील जैन और विनोद जैन सहित पूर्व अध्यक्ष मौजूद थे। ललित शर्मा लघु उद्योग भारती के 1998 से सदस्य है।

यह भी पढ़ें-Tokyo Olympics 2020: अमृतसर के किसान की बेटी ने ओलिंपिक में रचा इतिहास, गुरजीत काैर के गोल से Semifinal में हॉकी टीम

2006 से 2012 तक लुधियाना भाजपा के रहे हैं उपप्रधान

वर्ष 2000 से लेकर 2002 तक वे लुधियाना अध्यक्ष रहे। इसके पश्चात वह लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव रहे। 2010 से 2021 तक वे उप अध्यक्ष पंजाब का कार्यभार देख रहे थे। इसके साथ ही वे 2012 से 2019 तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डायरेक्टर, 2002 से 2004 तक ट्रेड एवं इंडस्ट्री सेल पंजाब भाजना के अध्यक्ष, 2004 से 2006 तक बीजेपी सचिव, 2006 से 2012 से बीजेपी लुधियाना में उपप्रधान रहे।

यह भी पढ़ें-Adani लाजिस्टिक पार्क बंद होने से पंजाब के उद्योगों को लगा बड़ा झटका, बढ़ेगा ट्रांसपोर्टेशन का खर्च

उद्योग और कारोबार की बेहतरी के लिए काम करने का लिया संकल्प

ललित शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से पंजाब में उद्योग और कारोबार की बेहतरी के लिए काम किए जाएंगे। इसमें सैमीनार वर्कशाप के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आने वाली समस्याओं के समाधान को काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में शर्मनाक वारदात, बेटे-बहू ने मां काे कमरे में बंद कर पीटा; नगदी व जेवर लेकर घर से फरार

chat bot
आपका साथी