Lala Lajpat Rai Jayanti: जगराओं में लाला लाजपत राय जी काे जन्मदिवस पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Lala Lajpat Rai Jayanti एडीसी ने कहा कि अगर आज हम सिर्फ लाला लाजपत राय जैसे महान क्रांतिकारियों की शहादत की वजह से आजाद हैं। धालीवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय जी की याद में बने लाइब्रेरी में जो भी कमियां है उनकाे पूरी किया जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:46 PM (IST)
Lala Lajpat Rai Jayanti: जगराओं में लाला लाजपत राय जी काे जन्मदिवस पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
लाला जी के पैतृक घर पार्क में प्रतिमा को फूल अर्पित करतीं एडीसी नीरू कत्याल व एसडीएम नरेंद्र सिंह धालीवाल।

जगराओं, (लुधियाना)  जेएनएन। Lala Lajpat Rai Jayanti: पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के जन्मदिवस पर वीरवार काे पैतृक घर में एडीसी नीरू कत्याल और एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एडीसी नीरू कत्याल ने कहा कि लाला लाजपत राय जी की कोशिशों के चलते ही  स्वतंत्रता अभियान ने एक विशाल रूप ले लिया था और उस अभियान के अंत में भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

यह भी पढ़ें-Lala Lajpat Rai Jayanti: लाला लाजपत राय ने हिला दी थी अंग्रेजी सरकार, साइमन कमीशन के खिलाफ संभाला था मोर्चा

उन्होंने कहा कि अगर आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं तो वह सिर्फ लाला लाजपत राय जैसे महान क्रांतिकारियों की शहादत की वजह से ही है। इस मौके पर एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय जी की याद में बने लाइब्रेरी में जो भी कमियां है उनकाे जल्दी पूरी किया जाएगा।

इसके अलावा  यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाइब्रेरी में आने वाले हर व्यक्ति को पंजाब की शान लाला लाजपत राय तथा अन्य महान क्रांतिकारियों की जीवनी संबंधी पुस्तकें लाइब्रेरी से प्राप्त हो सकें। उन्हाेंने कहा कि युवाओं काे लाल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। गाैरतलब है कि लाला जी का जन्म माेगा में हुआ था।

यह भी पढ़ें-पंजाब रोडवेज यूनियन ने शहीद लाला लाजपत राय जी की जयंती मनाई

पंजाब रोडवेज यूनियन जगराओं ने शहीद लाला लाजपत राय की जयंती को लेकर बस अड्डा जगराओं में समारोह आयोजित किया। इस मौके पर पंजाब रोडवेज यूनियन के परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, बूटा सिंह रिंकू, इकबाल सिंह, जगसीर सिंह, अमरजीत सिंह, तरनजीत सिंह तारी, जोरा सिंह ने शहीद लाल लाजपत राय जी की प्रतिमा का फूल माला अर्पित कर याद किया। उन्होंने कहा कि आज शहीद लाला जी और अन्य शूरवीरों की बदौलत हम आजादी का आंनद मान रहे है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी