दिल्ली हिंसा का आरोपित लक्खा सिधाना मेहराज रैली में आएगा या नहीं, संशय बरकरार, जानें कौन है लक्खा

दिल्ली हिंसा के आरोपित लक्खा सिधाना ने कल मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव में रोष रैली का आह्वान किया है लेकिन वह खुद रैली में आएगा या नहीं अभी तक इस पर संशय बना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 02:08 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:08 PM (IST)
दिल्ली हिंसा का आरोपित लक्खा सिधाना मेहराज रैली में आएगा या नहीं, संशय बरकरार, जानें कौन है लक्खा
दिल्ली हिंसा के आरोपित लक्खा सिधाना की फाइल फोटो।

बठिंडा [गुरप्रेम लहरी]। बठिंडा जिले के गांव मेहराज में 23 फरवरी को लक्खा सिधाना की अगुआई में की जाने वाली रोष रैली पर संशय बना हुआ है कि इसमें वह खुद आएगा या नहीं। हालांकि रोष रैली से एक दिन पहले प्रबंधकों का दावा है कि लक्खा रैली में जरूर आएगा, लेकिन लोगों को यह बात गले से नहीं उतर रही। वहीं अब यह भी संशय बना हुआ है कि अगर लक्खा रैली में आता है तो पुलिस उसको गिरफ्तार करेगी या नहीं।

दरअसल, बठिंडा के एसएसपी भूूपिंद्रजीत सिंह विर्क का कहना है कि दिल्ली पुलिस द्वारा अभी तक उनके साथ कोई संपर्क नहीं साधा गया है। बता दें, मेहराज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। 

कौन है लक्खा सिधाना

पूरा नाम- लखबीर सिंह सरां गांव सिधाना,बठिंडा पढ़ाई- डबल एमए कालेज में पढ़ते समय पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के संपर्क में आया। उसके लिए बूथ कैप्चरिंग की। 2000 में पहला मामला दर्ज हुआ। 2004 से लेकर 2016 तक हर साल जेल में जाता रहा। पेट में गोली लगने के बाद लक्खा सिधाना ने वापसी की। मनप्रीत बादल के संपर्क में आने के बाद पीपीपी ज्वाइन की। पीपीपी की टिकट में विधान सभा चुनाव भी लड़ा। मां बोली सत्कार सभा बनाकर हिंदी-अंग्रेजी में लिखे बोर्डों पर कालिख पोती। प्राइवेट अस्पतालों में लाइव हाेकर ज्यादा पैसे लेने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। विक्की गौंडर ग्रुप का विरोधी गुट था और बठिंडा में हुई गैंगवार में गौंडर ग्रुप के एक आदमी का कत्ल कर दिया। बाद में उनका राजीनामा हो गया। कुल 12 केस दर्ज, असलहा एक्ट के केस अभी भी कोर्ट में विचाराधीन।

क्यों है दिल्ली पुलिस को तलाश

26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले के ऊपर फहराये गए केसरी ध्वज व दिल्ली में हुए उपद्रव को लेकर अन्य किसान नेताओं समेत लक्खा को नामजद किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उसके नाम पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

क्या कहते हैं एसएसपी

एसएसपी भूपिंद्रजीत सिंह विर्क का कहना है कि हमारे साथ अभी तक दिल्ली पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। अगर दिल्ली पुलिस हमारे साथ संपर्क करती है या हेड क्वार्टर से कोई निर्देश आते हैं तो हम लक्खा को गिरफ्तार करेंगे। फिलहाल हमारे साथ दिल्ली पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया।

chat bot
आपका साथी