लुधियाना के गुरु नानक देव नगर में हाेजरी फैक्ट्री के ताले तोड़ लाखों का कपड़ा चोरी

एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस रिशी नगर निवासी साहिल अंसारी की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव नगर में उनकी निट इंडिया क्लाथिंग के नाम से उनकी फैक्ट्री है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:47 PM (IST)
लुधियाना के गुरु नानक देव नगर में हाेजरी फैक्ट्री के ताले तोड़ लाखों का कपड़ा चोरी
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। शहर के गुरु नानक देव नगर इलाके में स्थित हाेजरी फैक्ट्री के ताले तोड़ कर घुसे चोरों ने अंदर से लाखों रुपये कीमत का कपड़ा चोरी कर लिया। घटना का पता तब चला, जब अगली सुबह फैक्ट्री का मालिक वहां आया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना दरेसी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के सतगुरु नगर में युवक ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस रिशी नगर निवासी साहिल अंसारी की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव नगर में उनकी निट इंडिया क्लाथिंग के नाम से उनकी फैक्ट्री है। राेज की तरह 23 जनवरी की रात नाै बजे वह फैक्ट्री बंद करके अपने घर चले गए। अगली सुबह आठ बजे आकर चेक किया तो फैक्ट्री के ताले टूटे हुए थे।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में ग्लाडा इस्टेंड क्लब की मेंबरशिप शुरू, सदस्यता पाने के लिए चुकानी होगी इतनी फीस; मिलेंगी ये सुविधाएं

गोदाम में पड़े कपड़े के 47 थान चोरी हो चुके थे। जसविंदर सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आराेपिताें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी काे भी बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी