तीन बच्चों और पत्नी को घर छोड़कर सामान लेने बाजार गया पति, वापस लौटा तो उड़ गए होश

लुधियान में एक महिला अपने तीन बच्चों व छोटी बहन के साथ लापता हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 02:12 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:11 PM (IST)
तीन बच्चों और पत्नी को घर छोड़कर सामान लेने बाजार गया पति, वापस लौटा तो उड़ गए होश
तीन बच्चों और पत्नी को घर छोड़कर सामान लेने बाजार गया पति, वापस लौटा तो उड़ गए होश

लुधियाना, जेएनएन। अपनी पत्नी और तीन बच्चों को घर पर छोड़कर सामान लाने बाजार गया पति जब वापस लौटा तो उसके उसके होश उड़े गए। उसकी पत्नी तीन बच्चों सहित घर से गायब थी।थाना सराभा नगर पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ उन्हें अगवा कर बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि केस बीआरएस नगर निवासी संजय की शिकायत पर यह दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वो यहां मजदूरी का काम करता है। गत 14 नवंबर को उसकी पत्नी सीमा (28), अपनी छोटी बहन (18) बेटी तलवी (6), बेटा आदर्श (5) तथा बेटी तानियां (2) के साथ ऊनाव (उत्तर प्रदेश) के थाना नवाबगंज स्थित अपने पैतृक गांव कोयथर जाने वाली थी। जिसके चलते उनका सामान पैक करवाने के बाद संजय ने तीस हजार रुपये भी दिए। उन लोगों को रात की ट्रेन से जाना था। इसलिए संजय बाजार से कुछ सामान लेने के लिए चला गया। जब लौट कर वापस आया तो वो लोग वहां नहीं थे।

स्टेशन पर तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। न ही वो लोग गांव पहुंचे। ऊपर से सीमा का मोबाइल भी बंद आ रहा है। कुलवंत सिंह ने बताया कि संजय ने कोहाड़ा निवासी एक व्यक्ति पर शक जताया है, उसका भी फोन बंद आ रहा है। दोनों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा कर उनकी लोकेशन व कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्दी ही मामले में सुराग लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी