नौ को 10 ट्रेड यूनियन मनाएंगी देश बचाओ दिवस

केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में नौ अगस्त को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन देश बचाओ दिवस मनाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:30 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:30 AM (IST)
नौ को 10 ट्रेड यूनियन मनाएंगी देश बचाओ दिवस
नौ को 10 ट्रेड यूनियन मनाएंगी देश बचाओ दिवस

जासं, लुधियाना : केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में नौ अगस्त को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन देश बचाओ दिवस मनाएंगी। इस दौरान जिले में कनवेंशन करके सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। तैयारियों को लेकर पंजाब एटक के प्रधान बंत सिंह बराड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को शहीद करनैल सिंह ईसड़ू भवन में बैठक हुई। बराड़ ने सभी श्रमिक संगठनों से नौ अगस्त को केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की अपील की। बराड़ ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश को बर्बाद कर रही हैं। इस दिन प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। मौके पर गुरजीत सिंह, विजय कुमार, धनश्याम, प्रकाश सिंह जस्सोवाल, डीपी मौड़, बलदेव मौदगिल, जगदीश चंद्र, रघुबीर सिंह, एमएस भाटिया, चमकौर सिंह, चरण सराभा मौजूद रहे। जासं, लुधियाना : केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में नौ अगस्त को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन देश बचाओ दिवस मनाएंगी। इस दौरान जिले में कनवेंशन करके सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। तैयारियों को लेकर पंजाब एटक के प्रधान बंत सिंह बराड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को शहीद करनैल सिंह ईसड़ू भवन में बैठक हुई। बराड़ ने सभी श्रमिक संगठनों से नौ अगस्त को केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की अपील की। बराड़ ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश को बर्बाद कर रही हैं। इस दिन प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। मौके पर गुरजीत सिंह, विजय कुमार, धनश्याम, प्रकाश सिंह जस्सोवाल, डीपी मौड़, बलदेव मौदगिल, जगदीश चंद्र, रघुबीर सिंह, एमएस भाटिया, चमकौर सिंह, चरण सराभा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें : यूनियन ने राशन घोटाले के जांच की मांग की

जासं, जगराओं : कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण छोटे कारोबारियों व मजदूर वर्ग को आर्थिक और मानसिक चोट लगी है। रोज दिहाड़ी करके घर का राशन लेने वाले कामगार- किसान परेशान हैं। सरकार की ओर से जो भी मदद भेजी गई उसे अफसरशाही ही हड़प कर गई। लॉकडाउन में इस वर्ग के लिए आई राशन की किटें संबंधित अधिकारियों व सत्ताधारी नेतों की मिली भगत ने पक्षपात की भेंट चढ़ा दिया है। ग्रामीण मजदूर यूनियन की मीटिग जगराओं में हुई और बीडीपीओ कार्यालय जगराओं में हुए राशन घपले पर विचार विमर्श किया। मीटिग में इस घपले के विरोध में गांवों में खुराक मंत्री के पुतले फूंकने का फैसला किया गया। मीटिग में अवतार सिंह रसूलपुर, सुखदेव मानूके कुलवंत सोनी, बखतौर सिंह,दर्शन सिह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी