रेलवे स्टेशन जगराओं पार्क में किसान संघर्ष मोर्चे को लेकर धरना जारी

रेलवे स्टेशन जगराओं पार्क में किसान संघर्ष मोर्चे में इंकलाबी कविश्री जत्थे ने धरनाकारियों से कविशरियों द्वारा सांझ की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:50 PM (IST)
रेलवे स्टेशन जगराओं पार्क में किसान संघर्ष मोर्चे को लेकर धरना जारी
रेलवे स्टेशन जगराओं पार्क में किसान संघर्ष मोर्चे को लेकर धरना जारी

जागरण संवाददाता, जगराओं : रेलवे स्टेशन जगराओं पार्क में किसान संघर्ष मोर्चे में इंकलाबी कविश्री जत्थे ने धरनाकारियों से कविशरियों द्वारा सांझ की। इस मौके पहले दिन से रेल पार्क संघर्ष मोर्चे से जुड़े प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह सिद्धु ने इंकलाबी कवि संत राम उदासी का बहुत जानदार गीत 'देश है प्यारा सानूं जिदगी प्यारी से, इससे प्यारे इसके लोक हानियां..' की ताल पर धरनाकारियों ने तालियों से साथ दिया। गायक जागीर सिंह बल ने 'दशमेश पिता सिखी का पौधा ला चला..' गीत गाकर लोगों के जजबों को बढ़ावा दिया है। आज संघर्ष मोर्चे में मलकीत सिंह रूमी चेयरमैन, बलदेव सिंह फौजी, हरबंस सिंह बारदेके पर आधारित प्रधानगी मंडल की अगुवाई में बोलते हुए विभिन्न किसानों ने दिल्ली के बार्डरों पर आज के एमपी रोड पर चौबीस घंटे के महाजाम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जाम को सफल करने के लिए पंजाब भर के गांवों में हजारों किसान मजदूर मर्द महिलाएं शामिल हुए। किसानों ने हरियाणा पुलिस की ओर से अनेक धरनाकारियों को गिरफ्तार करने की सख्त निदा करते इसको हरियाणा सरकार की बौखलाहट करार दिया। इस मौके पर डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब जगराओं ब्लाक के उपप्रधान मास्टर हरनारायण सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वर्ष जन्म उत्सव पर गुरुसाहिब के जीवन इतिहास बारे विस्तृत जानकारी दी। किसान नेता इंद्रजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि खरीफ के सीजन में धरनाकारियों मेंउपस्थिति बरकरार रखने के लिए हम पूरा तान लगाना चाहिए। इस मौके पर कंवलजीत खन्ना, जगदीश सिंह, हरचंद सिंह ढोलन, करतार सिंह वीरान, रामजी दास, धर्म सिंह सुजापुर, कुलविदर सिंह ढोलन, हरबंस सिंह बारदेके ने कहा कि 11 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 11 बजे रेल पार्क जगराओं में बीते समय में बिछड़ गए किसान व इंकलाबी लहर के साथियों की याद में श्रद्धांजलि समारोह किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी