किसान संघर्ष मोर्चा ने मनाया शहीद सुखदेव का जन्मदिवस

देश की आजादी लहर में हंसते फांसी चढ़ गए शहीद सुखदेव के 115 वें जन्मदिवस पर इंकलाबी नारों की गूंज सुनाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:26 PM (IST)
किसान संघर्ष मोर्चा ने मनाया शहीद सुखदेव का जन्मदिवस
किसान संघर्ष मोर्चा ने मनाया शहीद सुखदेव का जन्मदिवस

जागरण संवाददाता, जगराओं : देश की आजादी लहर में हंसते फांसी चढ़ गए शहीद सुखदेव के 115 वें जन्मदिवस पर इंकलाबी नारों की गूंज सुनाई दी। किसान नेताओं ने शहीद सुखदेव की तस्वीर को फूल अर्पित किए। इस मौके पर किसानों ने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू, मुलाजिम लहर के नेता सज्जन सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया।

लोक नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि शहीदों की शहादत का कर्ज उतारना हम सबकी ड्यूटी है। इस मौके पर किसान हितैषी कमलजीत सिंह गिल ने कहा कोरोना से डर से दहशत त्याग के इस किसान आंदोलन को निरंतर जारी रखना है। इस मौके पर दिल्ली मोर्चे से लौटे यूनियन के गांव बसूवाल के प्रधान तरसेत सिंह बसूवाल ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर बनाए घर अब हमारे बाहरने घर बन चुके है। इस मौके पर धर्म सिंह सुजापुर, हरभजन सिंह दोधर, मदन सिंह मजदूर नेता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी