लुधियाना केआईएमटी ने आगाज एवं आगमन 2021 से किया विद्यार्थियों का स्वागत, सोलो डांस में गरिमा रही प्रथम

लुधियाना में केआईएमटी में आगाज एवं आगमन 2021 के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। डायरेक्टर डा. हरप्रीत कौर ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य मेहमान के तौर पर इस दिन पीसीएस डा. नीरू कत्याल पहुंची।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 02:14 PM (IST)
लुधियाना केआईएमटी ने आगाज एवं आगमन 2021 से किया विद्यार्थियों का स्वागत, सोलो डांस में गरिमा रही प्रथम
लुधियाना के खालसा इंस्टीट्यूट में आगाज एवं आगमन 2021 का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आगाज एवं आगमन 2021 के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कोविड-19 के बाद कालेजों, इंस्टीट्यूटस में कार्यक्रम का आगाज होने लगा है जिसमें वह विद्यार्थियों का स्वागत कर रहे हैं। कुछ ऐसा माहौल शुक्रवार खालसा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी (केआईएमटी) में देखने को मिला। जहां डायरेक्टर डा. हरप्रीत कौर ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्य मेहमान के तौर पर इस दिन पीसीएस डा. नीरू कत्याल पहुंची। डीएमसीएच की मेडिसन विभाग की प्रोफेसर डा. वंदना मिधा विशेष अतिथि शामिल हुई। इंस्टीट्यूट की ओर से मौजूद मेहमानों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की ओर से कल्चरल गतिविधियों में हिस्सा लिया गया। रैंप वाक कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। पहले राउंड में छात्राओं ने अपना परिचय दिया और इसके बाद बालीवुड के गीतों पर रैंप वाक की। दूसरे राउंड में छात्राओं को शाटलिस्ट किया गया और अंतिम राउंड के लिए उनके बीच मुकाबला चला। इसके बाद विद्यार्थियों ने सोलो डांस परफ्रामेंसिस और ग्रुप डांस भी परफार्म किया।

ये रहे परिणाम

सोलो डांस:- गरिमा बहल ने पहला, अनमोल ने दूसरा तथा जसप्रीत ने तीसरा स्थान पाया

ड्यूएट डांस:- लिशा और मंजोत ने पहला, गरिमा और तनीशा ने दूसरा तथा योगिता और समधा ने तीसरा स्थान पाया

- मिस फ्रेशर :- इशिता गर्ग

- पहली रनरअप:- यगन्या जैन

- दूसरी रनरअप:- मोक्षिता जैन

- मिस पर्सनेल्टी:- भारती

- मिस फोटोजेनिक:- योगिता

- मिस कैटवाक:- रूबी

chat bot
आपका साथी