लुधियाना में शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का किया अपहरण, दो लोगों के खिलाफ केस

Kidnapping in Ludhiana लुधियाना के दो इलाकों से शादी का झांसा देकर दो नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अब दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:34 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का किया अपहरण, दो लोगों के खिलाफ केस
लुधियाना में शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के दो इलाकों से शादी का झांसा देकर दो नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अब दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना मोती नगर पुलिस ने लेबर कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित मूल रूप से साहिबजादा अजीत सिंह नगर का रहने वाला है। 14 जून की दोपहर बाद 3.30 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में किसी काे कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

थाना दरेसी पुलिस ने कुलदीप नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर कुलदीप नगर की गली नंबर 3 निवासी आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बस्ती जोधेवाल की गली नंबर 2 में सिलाई सीखने के लिए जाती है। रोज की तरह 16 जून को भी वो घर से सिलाई सीखने के लिए गई मगर लौट कर घर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि अारोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

chat bot
आपका साथी