Ludhiana Crime News : लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग किशाेरियाें का अपहरण

शहर में दो जगहों से शादी की नीयत के चलते दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। अब संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। तलाश के दौरान पता चला कि उक्त आरोपित ने उसे अगवा करके ले गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:37 PM (IST)
Ludhiana Crime News : लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग किशाेरियाें का अपहरण
शादी की नीयत के चलते दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। शहर में दो जगहों से शादी की नीयत के चलते दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। अब संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने फील्डगंज निवासी व्यक्ति की शिकायत पर शिवाजी नगर निवासी ऋतिक मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 23 अक्टूबर काे उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई और फिर लौट कर नहीं आई।

तलाश के दौरान पता चला कि उक्त आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। थाना सदर पुलिस ने फुलांवाल गांव की मोती बाग कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले सरताज खान के खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 16 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद वह परिवार समेत सो गए। तड़के करीब तीन बजे उठकर देखा तो बेटी घर से गायब थी। तलाश के दौरान पता चला कि उक्त आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी