Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में स्कूल गई नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अपहरण

Kidnapping In Ludhiana लुधियाना में घर से स्कूल के लिए गई नाबालिग का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 01:30 PM (IST)
Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में स्कूल गई नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अपहरण
नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: घर से स्कूल के लिए गई नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त केस ढंडारी खुर्द की गरचा कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 अक्टूबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से पढ़ने के लिए स्कूल गई थी, मगर लौट कर घर वापस नहीं आई।

आशंका है कि किसी ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा कर लिया है। गाैरतलब है कि शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही नाबालिग लड़कियाें के अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस कई मामलाें में आराेपिताें की गिरफ्तारी भी करती है, लेकिन जमानत में छूटने के बाद वह फिर वारदातें करने में जुट जाते हैं।

यह भी पढ़ें-Kidnapping In Ludhiana: युवती को भगा ले गया युवक, परिवार ने मां को कर लिया अगवा; जानें मामला

------

ग्लाडा दफ्तर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार चोरी

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित ग्लाडा दफ्तर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार चोरी हो गई। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव देतवाल निवासी कंवलदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे उसने ग्लाडा दफ्तर के सामने अपनी कार नंबर पीबी10ईएल 2878 लाक करके पार्क की थी। थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो वह चाेरी हो चुकी थी। शहर में वाहन चाेरी की बढ़ती वारदाताें से लाेग परेशान है। लाेगाें ने पुलिस से वारदाताें पर राेक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के बाबा दीप सिंह नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका समेत 6 गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी