खन्ना में 29 साल की गर्भवती और महिला कांस्टेबल का बेटा पॉजिटिव

खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव ईकोलाहा की एक 29 साल की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:35 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:35 AM (IST)
खन्ना में 29 साल की गर्भवती और महिला कांस्टेबल का बेटा पॉजिटिव
खन्ना में 29 साल की गर्भवती और महिला कांस्टेबल का बेटा पॉजिटिव

जासं, खन्ना : खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव ईकोलाहा की एक 29 साल की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि महिला का सैंपल मानुपुर सीएचसी से भेजा गया है। सेहत विभाग की तरफ से उसे आइसोलेट करने के साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के परिवार के लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगें। महिला के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

21 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

इधर, खन्ना सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजिदर गुलाटी ने बताया कि खन्ना सिविल अस्पताल से सात जुलाई को 28 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 21 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि सात रिपोर्ट अभी पेंडिग है। इसके साथ ही छह जुलाई की पेंडिग एक रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

शुक्रवार को 44 लोगों के लिए गए सैंपल

डॉ. गुलाटी ने बताया कि खन्ना सिविल अस्पताल में शुक्रवार को 44 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 21 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं।

दाखा थाने की महिला हेड कांस्टेबल का बेटा भी संक्रमित

मुल्लांपुर दाखा : पिछले दिनों थाना दाखा के छह पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिनमें महिला हेड कांस्टेबल नरिदरपाल कौर भी शामिल थीं। इन सभी पुलिस कर्मियों के परिवारों को क्वारंटाइन कर किया गया था। लेकिन, गत दिवस नरिदर पाल कौर के पुत्र सुरिदर पाल सिंह (26) के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। इसकी पुष्टि करते थाना दाखा के मुख्य मुंशी नसीब चंद ने बताया कि सुरिदर पाल सिंह का सात जुलाई को कोरोना सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई है। जिसे जगराओं के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

chat bot
आपका साथी