जनता कांग्रेस के विकास कार्यों से पूरी तरह : कोटली

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में राज्य में लोक भलाई व विकास कार्यों की कोई कमी नही आने दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:35 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:35 AM (IST)
जनता कांग्रेस के विकास कार्यों से पूरी तरह : कोटली
जनता कांग्रेस के विकास कार्यों से पूरी तरह : कोटली

जागरण संवाददाता, खन्ना

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में राज्य में लोक भलाई व विकास कार्यों की कोई कमी नही आने दी। विकास के कामों से प्रदेश की जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। यह बात कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने स्थानीय वार्ड 24, 27 और 23 में कांग्रेस नेता अमन कटारिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान कईं विकास के कामों का भी उद्घाटन किया।

कोटली ने कहा कि खन्ना विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व वार्ड में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए है। विपक्ष के नेता अब आए दिन बौखलाहट में कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। 10 साल विपक्ष का राज रहा और वे पंजाब को कंगाली की ओर ले गए। कांग्रेस ने सत्ता सम्भालते ही राज्य को फिर से पटरी पर उतारा। अब नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी रोजाना लोक भलाई व राज्य की तरक्की के कार्य करवा रहे है।

कोटली ने वार्ड 24 की मुख्य सड़क बाबा निर्गुण दास सड़क के पूरा हो जाने पर उसका लोकार्पण भी किया। इस सड़क को 65 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। वार्ड 23 व 27 के लोगों को भी इससे बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष जतिदर पाठक, पार्षद गुरमीत नागपाल, पार्षद सुखदेव मिड्डा, आढ़ती एसोशिएशन सब्जी मंडी के अध्यक्ष अवतार शेरगिल, बाबा निर्गुण दास गुरु घर कमेटी के अध्यक्ष ़खुशदेव सिंह, पूर्व पार्षद राम सिंह, पार्षद दलजीत कौर, तरुण लुम्बा, हरप्रीत धंजल, युंका जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, युंका खन्ना अध्यक्ष अंकित शर्मा, हरमन शेरगिल, करणवीर सिंह, आशी शर्मा, गुल•ार सिंह, जगरूप सिंह, हीरा लाल, शीतल गरचा, प्रताप भंगू, गौतम ढंड, गुलशन कटारिया, विजय मोदगिल, कृष्ण सिंह, नितिन कौशल, साहिब कैंथ, कंवरजीत सिंह, वरिदर मोदगिल, सुच्चा सिंह, हरिदर सिंह कनेच, जगजीत सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी