भाजपा नेता रिची शिअद में हुए शामिल, सुखबीर ने किया स्वागत

विधानसभा हलका खन्ना से भारतीय जनता पार्टी के विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य व मलेरकोटला प्रभारी हरसिमरनजीत सिंह रिची ने रविवार को शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:59 PM (IST)
भाजपा नेता रिची शिअद में हुए शामिल, सुखबीर ने किया स्वागत
भाजपा नेता रिची शिअद में हुए शामिल, सुखबीर ने किया स्वागत

जागरण संवाददाता, खन्ना : विधानसभा हलका खन्ना से भारतीय जनता पार्टी के विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य व मलेरकोटला प्रभारी हरसिमरनजीत सिंह रिची ने रविवार को शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। शिअद पीएसी सदस्य व खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी की प्रेरणा से रिची रविवार को चंडीगढ़ स्थित शिअद दफ्तर पहुंचे और वहां पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सिरोपा पहना कर उनका स्वागत किया। इकबाल सिंह चन्नी भी उनके साथ थे।

रिची के साथ अकाली दल में कनिदर जीत सिंह, पुनिदर जीत सिंह, पवन सद्दी, दीपक चौधरी, परमजीत सिंह पम्मी, सुरिन्दर पाल सिंह मनचंदा भी शिअद में शामिल हो गए। रिची ने बताया कि वे अकाली दल की नीतियों से प्रभावित हो कर शामिल हए है। भाजपा की किसान-म•ादूर विरोधी नीतियों से दुखी होकर पार्टी को छोड़ा। भाजपा सिर्फ अमीर घरानो की पार्टी बन कर रही गई है।

इकबाल सिंह ने कहा कि किसान-म•ादूर और पंजाबियों को लेकर भाजपा कि नीयत साफ नहीं है। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग दुखी है। गलत नीतियों के कारण ही देश के लोग महंगाई, बेरो•ागारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस मौके प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, डा. दलजीत सिंह चीमा, मास्टर किरपाल सिंह घुडानी, गुरप्रसाद सिंह भाटिया, हरवीर सिंह सोनू, सुरिन्दर पाल सिंह मनचंदा, परमजीत सिघ पम्मी, तेजपाल सिंह भाटिया, गुरदीप सिघ दीपू, जनरल सिंह जैला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी